Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

शिवरात्रि-महोत्सव में आम जनमानस की सहभागिता होगी सुनिश्चित: डीसी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, January 21, 2023 18:05 PM IST
शिवरात्रि-महोत्सव में आम जनमानस की सहभागिता होगी सुनिश्चित: डीसी

मंडी, 21 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष, उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने शनिवार को डीआरडीए के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए आम जनमानस के सुझावों के आधार पर प्रारूप तैयार किया जाएगा इस के लिए 24 जनवरी को विपाशा सदन में महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवताओं तथा बजंतरियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी इस के साथ ही देवताओं की सुरक्षा के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी जिस के लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा इस बार हिमाचली कलाकारों विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेले स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी इसमें शिवरात्रि मेले के तब और अब के स्वरूप को प्रमुखता से समेटा जाएगा। उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तत्परता के साथ निपटाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां भी गठित की जा रही हैं।


इससे पहले एसी टू डीसी राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अश्वनी कुमार, एसडीएम रितिका सहित विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।  

आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

ढांढस : आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का  दौरा किया

जायज़ा : उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

बयान : पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

बैठक : कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

बयान : विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

शुभारम्भ : शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

चुनौती : 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X