Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बाबा भूतनाथ को न्‍योता देने के साथ अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, March 01, 2022 18:43 PM IST
बाबा भूतनाथ को न्‍योता देने के साथ अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी शुरू

मंडी, 01 मार्च। मंडी शिवरात्रि महोत्सव के विधिवत शुभारंभ से एक दिन पहले मंगलवार को लघु जलेब निकाल कर मंडी जिला प्रशासन ने बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि महोत्सव का न्योता दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी अपनी धर्मपत्नी मनु पंवर के साथ राज देवता श्री माधोराय की ओर से बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि मेले का निमंत्रण देने उनके दरबार पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।


उपायुक्त की अगुवाई में अन्य गणमान्य लोगों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ देव माधोराय मंदिर से पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड के साथ मंडी जनपद के कुछ राज देवताओं के साथ जाकर भूतनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधियों सहित शहर के अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिवरात्रि हवन का भव्य आयोजन

इससे पहले राज देवता माधो राय जी के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि हवन का भव्य आयोजन किया गया। उपायुक्त अरिंदम चौधरी और उनकी धर्मपत्नी मनु पंवर के साथ हवन में मंडी वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरांत उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सर्व देवता समिति के प्रतिनिधियों के साथ राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना की । प्रशासन ने भगवान राज माधोराय से अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के सफल आयोजन का आशीर्वाद लिया।


अरिंदम चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो तथा युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो। इसके लिए सभी परंपराओं का पूरी श्रद्धा से निर्वहन करते हुए इनमें जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद उपायुक्त ने अपनी पूरी टीम के साथ माता टारना मंदिर में माथा टेका और बड़ा देव कमरूनाग जी की पूजा अर्चना भी की।

आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

ढांढस : आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का  दौरा किया

जायज़ा : उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

बयान : पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

बैठक : कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

बयान : विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

शुभारम्भ : शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

चुनौती : 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X