Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, August 02, 2022 18:47 PM IST
राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

 

पालमपुर(कांगड़ा), 02 अगस्‍त। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने दो दिवसीय कांगड़ा जिला प्रवास के दौरान आज सौरभ वन विहार का दौरा किया और शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर उन्होंने सौरभ वन विहार में पालमपुर वन मंडल, जिला रेड क्रॉस और इन्नर व्हील क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वन महोत्सव का पीपल का पौधा रोपित कर शुभारम्भ किया।

 

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हिमाचल के वीर सपूतों ने देश की सीमा की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और हम सदैव शहीदों के बलिदान को याद रखेंगे। उन्होंने सौरभ वन विहार में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसके माध्यम से भावी पीढ़ियों को देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

 

इसके बाद, राज्यपाल ने परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के बंदला स्थित घर पर जाकर शहीद के माता-पिता से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहीद विक्रम बतरा के पिता जी.एल. बतरा ने राज्यपाल से अपने बेटे से जुड़ी हुई यादें साझा कीं।

 

राज्यपाल ने कैप्टन सौरभ कालिया के सुगर स्थित घर भी गए। शहीद के पिता डॉ. एन.के. कालिया ने राज्यपाल से अपने बेटे से जुड़ी हुई यादें साझा कीं। राज्यपाल उनसे भेंट करने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने सौरभ मैमोरियल रूम जाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में बोले सीएम, ड्रग्स समस्या समाप्त करने को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

मादक द्रव्‍य तस्‍करी : राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में बोले सीएम, ड्रग्स समस्या समाप्त करने को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

VIDEO POST

View All Videos
X