Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, July 31, 2022 17:31 PM IST
कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

शिमला,31 जुलाई। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों नई कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं। बुजुर्गों, युवाओं, बेटियों और महिलाओं पर केंद्रित इन योजनाओं से लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में आशातीत बदलाव आया है। हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलम्बन जैसी अनेक नई योजनाएं अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक प्रवक्‍ता ने दी।

 

आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के 4.53 लाख लाभार्थी

 

लोगों के निःशुल्क इलाज के लिए भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गई वृहद स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के तहत प्रदेश के 4 लाख 31 हजार परिवार पंजीकृत हैं। योजना के तहत अभी तक 1 लाख 45 हजार मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा चुका है, जिस पर 178 करोड़ व्यय किए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना का सार्वभौमीकरण करते हुए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरम्भ की ताकि प्रदेश के वो लोग भी लाभान्वित हो सकें जो आयुष्मान भारत योजना में शामिल नहीं हो पाए थे। इस योजना के तहत हिमाचल में 6 लाख 18 हजार परिवार पंजीकृत हैं। हिमकेयर के तहत अभी तक 3 लाख 8 हजार मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा चुका है। इस पर 285 करोड़ खर्च हो चुके हैं। डबल इंजन सरकार इन दोनों योजनाओं के माध्यम से साढ़े चार लाख लोगों के निःशुल्क इलाज पर लगभग 463 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

 

मुख्यमंत्री सहारा योजना का 20 हजार से ज्यादा को मिल रहा लाभ

 

राज्य सरकार ने गंभीर बीमारी के कारण दूसरों पर आश्रित हो चुके जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना क्रियान्वित की है। सम्पूर्ण देश में यह अपनी तरह की पहली योजना है। वर्तमान में हिमाचल में 20 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को अतिरिक्त देखभाल के लिए इस योजना के माध्यम से हर महीने 3 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके तहत अभी तक लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।

 

घरेलू गैस कनेक्शन पर 159 करोड़ रुपये खर्च

 

हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प है। महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें चूल्हे के धुंए से होने वाली बीमारियों जैसे दमा और आंखों के रोगों से सुरक्षित रखने इत्यादि के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की, जिसमें महिलाओं को मुफ्त घरेलू गैसे कनेक्शन वितरित किए गए। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण भी है। हिमाचल में इस योजना के तहत 1 लाख 37 हजार गैस कनेक्शन वितरित किए गए, जिस पर 28.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

केंद्र सरकार की इस योजना का भी सार्वभौमीकरण करते हुए उज्ज्वला योजना का लाभ न पा सके गरीब परिवारों को निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन देने के लिए राज्य सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना क्रियान्वित की। योजना के तहत 3 लाख 32 हजार घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए, जिस पर 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वर्तमान में हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां हर घर में घरेलू गैस कनेक्शन है। डबल इंजन की सरकार ने इसमें 159 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर घर-घर निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा दी है। इस तरह हिमाचल देश का पहला चूल्हा धुंआमुक्त राज्य भी है।

 

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से 11 हजार से ज्यादा को मिला रोजगार

 

मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार युवा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित हो कर आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बन रहे हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार पात्र युवाओं को एक करोड़ रुपये तक के निवेश पर 25 से 35 प्रतिशत उपदान प्रदान कर रही है। योजना के तहत कुल 721 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। सरकार की ओर से इस योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की उपदान राशि प्रदान की गई। इसमें कुल 4377 इकाइयां स्वीकृत की गईं, जिनसे 11 हजार 674 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

 

बेटियों की शादी पर 17 करोड़ से अधिक का शगुन

 

बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री शगुन योजना आरम्भ की गई है। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी पर सरकार की ओर से 31 हजार की आर्थिक सहायता शगुन के रूप में की जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 5 हजार 621 बेटियों की शादी पर आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। योजना पर 17.42 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

 

इस प्रकार राज्य सरकार सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना से सभी प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए नित नई योजनाएं कार्यान्वित कर रही है, जिनसे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।

 

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में बोले सीएम, ड्रग्स समस्या समाप्त करने को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

मादक द्रव्‍य तस्‍करी : राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में बोले सीएम, ड्रग्स समस्या समाप्त करने को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

VIDEO POST

View All Videos
X