Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नक्‍सलवाद के बाद अब नशे को मिटाएगा पीएम मोदी और गृह मंत्री का प्रण : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 30, 2026 16:16 PM IST
नक्‍सलवाद के बाद अब नशे को मिटाएगा पीएम मोदी और गृह मंत्री का प्रण : जयराम ठाकुर

शिमला, 30 अगस्‍त। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ को पूरे देश के लिए प्रेरणा का एक बहुत बड़ा माध्यम बनाया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को पहचान और एक्सपोजर मिलता है। जिन लोगों के प्रयासों को शायद वह पहचान नहीं मिल पाती, उनके कार्यों को प्रधानमंत्री स्वयं पूरे देश के सामने रखते हैं, यह उनके लिए गर्व का विषय है और देश के लिए भी प्रेरणा की बात है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे भारत के लिए नशा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। नशा देश की युवा पीढी को अपना शिकार बन रहा है। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में भी नशा कोने–कोने तक पहुंच गया है। जिससे निपटना हमारी पहली प्राथमिकता है। नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिबद्धता पूरी तरह स्पष्ट है। नशे के इस प्रचलन को रोकना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे जन आंदोलन बनाकर ही नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से देश से नक्सलवाद जैसी बड़ी चुनौती को समाप्त किया जा सकता है तो नशा भी समाप्त हो जाएगा। आने वाले समय में नशा बीते समय की बात होगी। सिर्फ इस लड़ाई में हर देश वासी, हर हिमाचली को सहभागी बनना पड़ेगा। हमें इस लड़ाई में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग देना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग किस प्रकार अपनी पहल और प्रयासों के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, प्रधानमंत्री ने उन्हें पूरे देश के सामने रखा। ऐसे प्रयासों से समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ ‘लोकल फॉर वोकल’ के मंत्र को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया। स्थानीय उत्पादों और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देशवासियों को स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों के प्रयासों को मजबूत करना चाहिए।


जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने और उनसे प्रेरणा लेने का माध्यम बन चुका है। हर कार्यक्रम में ऐसे विषय सामने आते हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखने और समझने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का जो कार्य किया है, वह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X