Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राधा सूद सर्वसम्मति से बनीं नगर निगम पालमपुर की महापौर, नीलम उपमहापौर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, June 29, 2026 16:18 PM IST
राधा सूद सर्वसम्मति से बनीं नगर निगम पालमपुर की महापौर, नीलम उपमहापौर

पालमपुर, 29 जून। नगर निगम पालमपुर परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 15 नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

 

समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, नगर निगम आयुक्त नेत्री मेती, एसडीएम पालमपुर ओ.पी. यादव, डीएसपी सुनील राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा शहरी विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

 

शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में अप्पर पालमपुर से राधा सूद, लोहना से इन्द्र पाल, पालमपुर खास से रणजीत कौर, आईमा से शैलजा चौहान, सुघर से रविन्द्र कुमार, घुग्गर खिलड़ू से कविता मिन्हास, बिंद्रावन से सविता राठौर, खलेट से रितेश ठाकुर, चौक से मीनू देवी, मारंडा से नीलम मलिक, राजपुर से किरना देवी, घुग्गर टांडा से ललित कुमार शर्मा, टांडा से अंचना, बनूरी से मोनिका शर्मा तथा होल्टा से राजकुमार शामिल रहे।

 

इसके उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में महापौर एवं उपमहापौर का चुनाव संपन्न हुआ। महापौर पद के लिए राधा सूद को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि उपमहापौर पद पर नीलम मलिक का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

 

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने नव-निर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X