Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कंपार्टमेंट वाले प्रशिक्षुओं को राहत, दिए गए ग्रेस मार्क

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, March 11, 2022 09:32 AM IST
कंपार्टमेंट वाले प्रशिक्षुओं को राहत, दिए गए ग्रेस मार्क

धर्मशाला, 11 मार्च। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के कंपार्टमेंट वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उन्हें प्रमोट कर दिया है। इन सत्रों के दौरान थ्योरी और प्रैक्टिकल में कंपार्टमेंट पाने वाले अभ्यर्थियों को अब ग्रेस मार्क देकर पास किया गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने प्रशिक्षुओं को यह राहत कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से जारी की गई अधिसूचना के बाद दी है।

 

ये राहत उन प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिनका शैक्षणिक सत्र 2019-21 के दौरान एक, दो वर्षीय और छह माह के डिप्लोमा प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट रहा था। इन अभ्यर्थियों को बोर्ड की ओर से पास मार्क्स (33) ग्रेस मार्क्स के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इस राहत में वे प्रशिक्षु भी शामिल होंगे, जिनके थ्योरी में 24 से लेकर 32 अंकों के बीच स्कोर रहा था। ऐसे अभ्यर्थियों को अब प्रमोट कर दिया जाएगा और उन्हें पास मार्क्स (33) दिए जाएंगे।

 

इसी शैक्षणिक सत्र के उन अभ्यर्थियों को भी लाभ होगा, जिन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों का स्कोर 12 और 16 के बीच रहा है, उन्हें बोर्ड की ओर से प्रमोट कर 17 अंक दिए जाएंगे। जो पास मार्क्स रहेंगे।

 

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा के अनुसार कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उन प्रशिक्षुओं को पास मार्क्स (33 थ्योरी और 17 प्रैक्टिकल) ग्रेस मार्क्स के रूप में दिए हैं, जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट रहा था।

VIDEO POST

View All Videos
X