Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, April 04, 2025 18:26 PM IST
प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

ऊना, 04 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल हरोली के ललड़ी स्थित बहुआयामी पशु चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सीय प्रक्रिया के माध्यम से एक गाय की जान बचाई गई। इस अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में यह एक नई चिकित्सा उपलब्धि शामिल हुई है।

 

गाय का मुंह एक दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे उसका जीवन संकट में आ गया था। बहुआयामी पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सक और सर्जन डॉ मनोज शर्मा और उनकी टीम ने गाय के मुह की हड्डियां और मांस की कमी को भरने के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया। डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि तीन घंटे की कठिन सर्जरी के बाद गाय के मुंह को सामान्य किया गया।

डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि यहां पशुओं की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें इलास्टोग्राफी की सुविधा प्रमुख है। इस तकनीक से संभावित बीमारियों का पूर्वानुमान लगाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का संभवतः पहला और इकलौता चिकित्सा संस्थान है, जहां पशुधन के लिए इस स्तर की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।


पशु चिकित्सा सेवाओं  में   नई दिशा

बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी को पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है, जिसे लोग अब “पशु पीजीआई” के नाम से भी जानते हैं। यह चिकित्सालय 2017 में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी के अथक प्रयासों से स्थापित हुआ था। यहाँ तैनात निपुण पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पशुओं को उच्च स्तरीय इलाज दिया जाता है, जिससे इलाके के पशुपालकों को बड़ी राहत मिल रही है।


बता दें, जिला ऊना के अंब क्षेत्र में एक गाय घास चरते हुए दुर्घटना का शिकार हो गई जिससे उसका मुंह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाय के मालिक ने इस दुखद घटना के बाद कई स्थानों पर इलाज की गुहार लगाई, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी। अंततः गाय के मालिक ने बहुआयामी पशु चिकित्सालय लालडी के वरिष्ठ डॉ. मनोज शर्मा से फोन बात की और गाय को उपचार के लिए ललड़ी पशु चिकित्सालय पहुंचे। जहां मरीजों की भीड़ देख उनका तनाव बढ़ा, लेकिन डॉ. मनोज शर्मा ने गाय को इमरजेंसी घोषित करते हुए तुरंत सर्जरी करके गाय की जान को बचाया।

 

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

जनसभा : बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X