Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, July 11, 2024 19:02 PM IST
सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

गगरेट(ऊना), 11 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 5 मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना तथा 5.17 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली का शिलान्यास किया।  


इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण 9 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा तथा इसे 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 10.54 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादित की जाएगी तथा प्रदेश सरकार को 3.815 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना में 13000 सोलर मॉडयूल स्थापित किए जायेंगे और इससे प्रतिवर्ष 396 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में आने वाले समय में 47 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा। राज्य सरकार ने आठ माह के रिकॉर्ड समय में ऊना के पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से 32 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में 67.82 करोड़ रुपए की लागत 10 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्रोजेक्ट को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। सौर ऊर्जा परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार सौर ऊर्जा दोहन पर विशेष ध्यान दे रही है तथा पावर कॉर्पोरेशन को 200 मेगावाट सौर ऊर्जा दोहन का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार कड़े फैसले लेगी और इसमें आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की परिकल्पना की है और इसी दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम को 300 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। राज्य सरकार ने निगम की सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा एचआरटीसी को राज्य सरकार की ओर से हर माह 65 करोड़ और 800 करोड़ रुपए की सालाना ग्रांट दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच माह तक चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। आने वाले समय में राज्य सरकार प्रदेश हित में अनेक फैसले लेगी और राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा द्वारा प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की गई, जिसे जनता के सहयोग से करारा जवाब दिया गया है।


उन्होंने कहा कि दियोली में आधुनिक प्रशिक्षण केन्द्र बनने से प्रदेश के मछुआरों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र स्थल का निरीक्षण भी किया।

विधायक राकेश कालिया ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सोलर पावर प्लांट और दियोली में आधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास जताया और जनता के सहयोग से वह मुख्यमंत्री की आशाओं पर खरा उतरने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ही क्षेत्र का एक बार पुनः दौरा करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उचित कदम उठाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।


इस अवसर पर विधायक संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, उपायुक्त जतिन लाल, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) शिवम प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

जनसभा : बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X