Friday, October 23, 2026
BREAKING
• कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे • राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ • सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ • भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर • सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम • हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री • विकास पर तालाबंदी कर मित्रों के घर भरने में लोनप्रिय हुई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर
 

कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 22, 2026 18:15 PM IST
कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

शिमला, 22 अक्‍तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार न केवल देश व प्रदेश के विभिन्न बाजारों तक उनकी पहुंच सुगम बना रही है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कुल्लू जिला में उत्पादित सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर को निर्यात किए गए। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने इन फलों के निर्यात में सहयोग प्रदान किया। अनार कुल्लू के किसानों तथा कुल्लू स्थित भुंतर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से एकत्र किए गए थे। इस एफपीओ से लगभग 600 किसान जुड़े हुए हैं। अनार की आपूर्ति करने वाले किसानों में रीना देवी, संजय कुमार, नितिश कुमार और वीर सिंह गुलेरिया शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज के विपणन के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष जून माह में शिमला जिला के जड़ोल-टिक्कर और बागी क्षेत्रों के छह प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित 400 किलोग्राम चेरी और 400 किलोग्राम प्लम की पहली खेप ओमान को निर्यात की गई थी।

मुख्यमंत्री ने किसानों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली फसलों और फलों की किस्मों की खेती करने का आग्रह किया, ताकि हिमाचल प्रदेश के फल वैश्विक बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें।

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

प्रेरणा : राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

निशाना : सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

स्वीकृति : पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कार्रवाई : एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

आगाज : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

पलटवार : भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम

बैठक : सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम

हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री

सुविधा : हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री

X