Friday, October 23, 2026
BREAKING
• कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे • राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ • सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ • भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर • सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम • हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री • विकास पर तालाबंदी कर मित्रों के घर भरने में लोनप्रिय हुई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर
 

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 22, 2026 17:49 PM IST
एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

शिमला, 22 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस-एक्ट के तहत नशा तस्कर की अवैध गतिविधियों से अर्जित 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की है।


यह मामला जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के गांव सिरत के निवासी से संबंधित है। 30 जुलाई, 2023 को पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भद्राया में नाकाबंदी के दौरान उसके कब्जे से 10.1 ग्राम चिट्टा और 8,500 रुपये बरामद किए गए थे। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा-21 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले भी वर्ष, 2022 में उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें क्रमशः 8.35 ग्राम और 9.92 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी निरन्तर संलिप्तता को देखते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने उसे पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लेने की  सिफारिश की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि आगे की कार्रवाई के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने संलिप्त व्यक्ति की चल एवं अचल संपत्तियों की विस्तृत वित्तीय जांच की और 48,30,997 रुपये की संपत्ति की पहचान की। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत 12 जून, 2025 को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया गया, जिसे सक्षम प्राधिकारी ने 9 जुलाई, 2025 को पुष्टि प्रदान की। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के उपरान्त चिन्हित संपत्तियों को जब्त किया गया।
जब्त की गई संपत्तियों में जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के गांव छन्नी में स्थित 45,90,557 रुपये मूल्य का एक आवासीय मकान तथा मादक पदार्थों से अर्जित कुल 2,40,440 रुपये शामिल हैं। इस प्रकार जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 48,30,997 रुपये है।


प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा अभियान के प्रति हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अभियान के तहत केवल मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार करना और नशीले पदार्थों को जब्त करना ही नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना भी शामिल है, ताकि नशे के अवैध कारोबार को आर्थिक रूप से समर्थन देने वाले नेटवर्क को समाप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुलिस जिला नूरपुर मादक पदार्थों की तस्करी और इससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सके।

कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

निर्यात : कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

प्रेरणा : राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

निशाना : सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

स्वीकृति : पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

आगाज : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

पलटवार : भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम

बैठक : सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम

हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री

सुविधा : हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 4 माह में: मुख्यमंत्री

X