Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पीएम मोदी से रूबरू हुए हिमाचल के 39 विद्यार्थी, वरिष्ठ राजनेताओं से किया संवाद

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, January 15, 2025 17:30 PM IST
पीएम मोदी से रूबरू हुए हिमाचल के 39 विद्यार्थी, वरिष्ठ राजनेताओं से किया संवाद

नई दिल्‍ली/शिमला, 15 जनवरी। केंद्रीय युवा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 2025 के तहत नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश से गया विद्यार्थियों का दल लौट आया है। इस कार्यक्रम के लिए हिमाचल प्रदेश की नोडल एजेंसी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 39 विद्यार्थी इस आयोजन में शामिल हुए। इस दल में हिमाचल के विभिन्न निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थी शामिल रहे।

 

इस कार्यक्रम में पूरे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अंडेमान-निकोबार, चंडीगढ़, दिल्ली, दादर-नागर-हवेली, लद्दाख, लक्षदीप और पांडुचेरी से लगभग 30 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में तीन हजार प्रतिभागी ही चयनित होकर पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपने राज्य की ओर से भाग लिया। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुनने का अवसर मिला। विद्यार्थियों के अनुसार इतने प्रतिभागियों के समक्ष हिमाचल की ओर से प्रतिनिधित्व करने का उन्हें सुनहरा अवसर मिला। यह एक ऐसा मंच था जहां पर सभी प्रतिभागी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे थे।

 

केंद्र में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना सीयू के लिए गौरव की बात- प्रो. बंसल

 

“हिमाचल वापस लौटे दल को बधाई देते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिला और सभी विद्यार्थियों ने इतने बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। दिल्ली जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्वविद्यालय के दो सदस्यों प्रो. मलकीयत सिंह और डा. पूजा अवस्थी जनसंपर्क अधिकारी को नामित किया गया था।“

 

इन विद्यार्थियों ने आगामी चरण में किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व 

 

हिमाचल प्रदेश से चुने गए 39 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थियों को आगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इनमें से सरकारी कालेज संजौली शिमला से सूरज, डिग्री कालेज धर्मशाला से वैष्णवी डोगरा और फार्मेसी कालेज रोहड़ू से नीतिन शामिल रहे। वहीं अंतिम चरण के लिए फार्मेसी कालेज रोहड़ू से अर्नव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। अर्नव के अनुसार यह अवसर उनके लिए अनमोल रहा। प्रधानमंत्री को अभी तक देखा और सुना था लेकिन जब पास जाकर बात करने का अवसर मिला वो क्षण रोमांचित करने वाला रहा।

 

दल से मिले केंद्र में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ राजनेता

 

कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के दल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, सांसद वीरेंद्र कश्यप से मिलने का मौका मिला। विद्यार्थियों ने उनसे संवाद किया और उनके साथ रात का भोजन किया। सभी विद्यार्थी इस दौरान काफी उत्साहित रहे।

 

विद्यार्थियों ने जाने-माने विशेषज्ञों के समक्ष रखे अपने विचार

 

हिमाचल प्रदेश से चुने गए 39 विद्यार्थियों ने भारत मंडपम में हुई पीपीटी के माध्यम से अपने विचार विशेषज्ञों के समक्ष रखे। विशेषज्ञों में कल्पना सरोज, छवि राजपूत, रौनी स्क्रूवाला,आनंद कुमार, रितेश अग्रवाल, डॉ. एस सोमनाथ,आनंद महिंद्रा और पलकी शर्मा शामिल रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने “विद्यार्थी विकसित भारत के लिए तकनीक, विकास भी-विरासत भी, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पावरहाउस बनाना भारत को ऊर्जा कुशल बनाना, भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतकों में सुधार करना” विषयों पर व्यक्तिगत प्रस्तुतिकरण दिया।  

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X