Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, June 13, 2025 18:45 PM IST
प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला,13 जून। शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपना आधा से ज्यादा कार्यकाल पूरा कर चुकी है और अभी भी मुख्यमंत्री  की तरफ से सिर्फ हवा हवाई बातें हो रही हैं। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश भर में घूम-घूम कर युवाओं को हजारों-हजार नौकरियां बांटने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की बातें कांग्रेस की गारंटियों की तरह पूरी तरह से हवा हवाई हैं। मुख्यमंत्री ने ढाई साल से कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर रखा क्योंकि उन्हें किसी को नौकरी देनी ही नहीं थी तो आयोग की क्या आवश्यकता थी। अब प्रदेश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हमारे पास नौकरियों की कमी नहीं है। अगर सरकार के पास नौकरियां की कमी नहीं है तो प्रदेश के युवाओं को नौकरियां मिल क्यों नहीं रही हैं? उन्हें सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है? यह स्थिति इसलिए है क्योंकि सरकार को झूठ बोलने की लत लग गई है और मुख्यमंत्री को लगता है कि झूठ बोलकर वह अपना समय निकाल लेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आए दिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री मंचों से 20 हजार, 30 हजार, 40 हजार नौकरियां देने की बात करते हैं। यह नौकरियां प्रदेश युवाओं को तो मिली नहीं। ऐसे में प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री से यह जानना चाहते हैं कि वह नौकरियां कहां पर मिली हैं और किसे मिली हैं? साथ ही मुख्यमंत्री है अभी बताएं कि जो नौकरियां देने का वह दावा कर रहे हैं क्या वह पक्की नौकरियां हैं? क्या वह पेंशन वाली नौकरियां हैं? क्या चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के युवाओं को पक्की और पेंशन वाली नौकरी देने का वादा नहीं किया था? क्या कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में ही एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी नहीं दी थी? आज वह गारंटी कहां है? प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं। सरकार यह  जान ले कि मंच से एक ही झूठ बार-बार बोलने से वह सच नहीं हो जाएगा। मुख्यमंत्री के झूठे आंकड़े से प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाएगा। इसलिए सरकार के मुखिया से मेरा आग्रह है कि वह अति विश्वास के साथ झूठ बोलने के बजाय युवाओं को नौकरी देने का काम करें।


प्रदेश की महिलाओं को क्यों नहीं मिल रहे हैं ₹1500

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सरकार की चुनावी गारंटी प्रदेश की 18 से 59 साल की हर महिला को ₹1500 हर महीनें देने की थी। लेकिन प्रदेश की महिलाओं को हर महीनें ₹1500 क्यों नहीं मिल रहे हैं? सरकार प्रदेश की मातृशक्ति के साथ इस प्रकार का धोखा कैसे कर सकती है। हैरानी की बात यह है कि सरकार के मुखिया से लेकर मंत्री विधायक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर जगह इस बात का ढोल पीट रहे हैं कि उन्होंने 18 साल से 59 साल आयुवर्ग की प्रदेश महिलाओं को ₹1500 हर महीना देने की गारंटी पूरी कर दी है। सबसे हास्यास्पद है कि इस झूठ को प्रचारित करने पर सरकार हर महीने करोड़ों रुपए अलग से खर्च कर रही है।

बालिका आश्रम में हुई घटना दुःखद, बेटियों को मिले सुरक्षित वातावरण

जयराम ठाकुर ने मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में युवती की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि युवती द्वारा  आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है। बालिका आश्रम में इस तरह की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार  संवेदनशीलता तथा निष्पक्षता से जांच करवाए और बालिका आश्रम में रह रही बालिकाओं की सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करे। 

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

 डिप्‍टी सीएम ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

भेंटवार्ता : डिप्‍टी सीएम ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

VIDEO POST

View All Videos
X