Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 12, 2025 19:09 PM IST
11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

शिमला, 12 जून। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा केंद्र में सत्ता के 11 वर्ष पूरे होने पर खूब शोर मचा रही है, लेकिन केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के हितों की पूरी तरह अनदेखी की है। यहां तक कि हिमाचल से भाजपा के सांसद भी राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल से भाजपा के 11 लोकसभा सांसद रहे लेकिन वे केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को उठाने में पूरी तरह विफल रहे। वे कर्मचारियों के एनपीएस और आपदा राहत के अंतर्गत विशेष पैकेज की मांग भी नहीं उठा पाए।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार हिमाचल को अपना दूसरा घर बताया है और यहां पर्यटन और बागवानी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जता चुके हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ है। विदेशी सेब पर सौ फीसदी आयात शुल्क लगाने की बजाय प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान आयात शुल्क को मौजूदा 75 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया। इसी तरह, उन्होंने वायदा किया था कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए शीतल पेय में पांच प्रतिशत प्राकृतिक फलों का रस मिलाया जाएगा लेकिन यह वादा भी अधूरा रह गया।

नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए राज्य को 25 करोड़ रुपये की कोई विशेष वित्तीय सहायता नहीं दी है। हिमाचल को 10,000 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो केंद्र प्रायोजित योजनाओं का हिस्सा है और इस पर राज्य का हक बनता है। उन्होंने प्रदेश के भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया कि वे यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, क्योंकि प्रदेश के हित में उनका कोई योगदान नहीं रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के पास लम्बित पड़ी प्रदेश की देनदारी का मामला भी वे केंद्र के समक्ष नहीं उठा पाए और केंद्र सरकार पौंग डैम विस्थापितों के प्रति भी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के नेता केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बढ़ा-चढ़ाकर दावे प्रस्तुत कर रहे हैं जो विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश में धरातल पर कहीं नज़र नहीं आते। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पौंग डैम विस्थापितों को भूमि प्रमाण-पत्र वितरित किए ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दिखाई है कि विस्थापितों को चरणबद्ध तरीके से भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।


वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाया है, वहीं केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाले 16,000 करोड़ रुपये के अनुदान को रोक दिया है और एनपीएस की 9000 करोड़ रुपये की राशि भी जमा नहीं करवाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने का कोई आधार नहीं है, क्योंकि उसने हिमाचल प्रदेश और यहां के नागरिकों के साथ भेदभाव किया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन वायदों के आधार पर 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आई थी, उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। महंगाई और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे हैं, जिनका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काले धन को वापस लाने की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक कार्यों में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

 डिप्‍टी सीएम ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

भेंटवार्ता : डिप्‍टी सीएम ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

VIDEO POST

View All Videos
X