Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जम्मू-कश्मीर पर पीएम की बैठक के नतीजे से निराश: गुपकार गठबंधन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, July 05, 2021 16:42 PM IST
जम्मू-कश्मीर पर पीएम की बैठक के नतीजे से निराश: गुपकार गठबंधन

श्रीनगर, 05 जुलाई। पीपल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी या गुपकार गठबंधन) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर को लेकर हाल में हुई सर्वदलीय बैठक के नतीजे पर निराशा जताते हुए सोमवार को कहा कि इसमें राजनीतिक कैदियों तथा अन्य कैदियों की रिहाई जैसे विश्वास बहाली के ठोस कदमों का अभाव है। पीएजीडी के प्रवक्ता एवं माकपा नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि विश्वास बहाली के कदमों (सीबीएम) से जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच बनाने की अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया शुरू होती जो जम्मू कश्मीर की समस्या में सबसे बड़े पक्ष और सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

 

 

तारिगामी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुपकार गठबंधन के सभी सदस्यों ने दिल्ली में हुई बैठक के निष्कर्ष पर निराशा जताई है खासकर जेलों से राजनीतिक कैदियों एवं अन्य कैदियों की रिहाई और जम्मू कश्मीर में 2019 से बने कथित ‘दबाव के माहौल’ को समाप्त करने जैसे विश्वास बहाली के कोई ठोस कदम के अभाव पर। रविवार शाम को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में उनके आवास पर गुपकार गठबंधन की बैठक हुई थी।

 

 

इसमें बताया गया कि बैठक में गठबंधन की उपाध्यक्ष एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, तारिगामी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता हसनैन मसूदी, पीपल्स मूवमेंट के प्रमुख जावेद मुस्तफा मीर और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद शाह शामिल हुए। प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। गुपकार गठबंधन जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को बहाल करने की मांग करता रहा है।

 

 

तारिगामी ने कहा कि ‘पीएजीडी पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के लोगों पर थोपे गए असंवैधानिक एवं अस्वीकार्य परिवर्तनों को पलटने की खातिर एकजुट होकर संवैधानिक, कानूनी और सियासी संसाधनों के जरिए लड़ने का अपना संकल्प दोहराता है।’

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

एनकाउंटर : राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुनर्निर्माण : गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान : पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

आतंक से लोहा : पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

नापाक हरकत : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

आतंक का सफाया : कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

क्रैश लैंडिंग : सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

कुदरत का कहर : बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

VIDEO POST

View All Videos
X