Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जेएंडके पुलिस ने मार गिराया विस्‍फोटक लेकर आया ड्रोन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, July 23, 2021 17:14 PM IST
जेएंडके पुलिस ने मार गिराया विस्‍फोटक लेकर आया ड्रोन

जम्मू, 23 जुलाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में पांच किलोग्राम वजन की विस्फोटक सामग्री (आईईडी) ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया और सीमा पार की, एक बड़ी आतंकी घटना की साजिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ कानाचक की सीमा पर एक ड्रोन के उड़ने की सूचना के बाद पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने ड्रोन विरोधी रणनीति का इस्तेमाल करते हुए उसे मार गिराया।

 

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि देर रात करीब एक बजे एक ड्रोन को बेहद करीब से उड़ते देखा गया जो आईईडी गिराने ही वाला था लेकिन उसे मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि ड्रोन में लगभग तैयार अवस्था में पांच किलोग्राम आईईडी सामग्री थी जिसमें विस्फोट से पहले सिर्फ तारों को जोड़ना बाकी था। शुरुआती जांच के मुताबिक ड्रोन छह पंखों वाला हेक्जा-एम-कॉप्टर था और उसमें जीपीएस तथा उड़ान को नियंत्रित करने वाला उपकरण भी लगा था। उन्होंने बताया कि संभावित आईईडी विस्फोट को रोक दिया गया।

 

 

एडीजीपी ने बताया कि कठुआ में पिछले साल मार गिराए गए ड्रोन और इस ड्रोन में सिर्फ एक अंक का अंतर है जो इस तथ्य को दर्शाता है कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे सीमा पार के आतंकवादी संगठनों के पास उड़ान को नियंत्रित करने वाली तकनीक है और वे भारत की ओर हथियारों एवं आईईडी के साथ ड्रोन भेज रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को जिस ड्रोन को मार गिराया गया उसके बिखरे हिस्सों को एकत्र करने पर पता चला कि उसके उपकरण चीन, ताइवान और हांगकांग में बने हैं। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य रोचक सूचना यह है कि ड्रोन से जिस आईईडी को गिराया जाना था उसके तार जम्मू वायुसेना स्टेशन के हवाईअड्डा से मिली विस्फोटक सामग्री से मेल खाते हैं जो इस बात की पुष्टि करता है कि हवाईअड्डा पर आईईडी गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था।

 

एडीजीपी के अनुसार कठुआ में इस्तेमाल किया गया ड्रोन सीमा के अंदर 30 किलोमीटर अंदर घुस आया था और ड्रोन द्वारा तय की गई दूरी पेलोड के वजन पर निर्भर करती है। जिन ड्रोन ने पहले सीमावर्ती इलाकों में एके-47 राइफलों की खेप गिराई थी, वे सीमा से 0-12 किलोमीटर की दूरी की क्षमता वाले ड्रोन थे।

 

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से गिराए गए हथियारों की बरामदगी में 16 एके-47 राइफल, चार एम4 यूएस राइफल, 24 पिस्तौल, 15 ग्रेनेड और 18 आईईडी शामिल हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। एक सवाल के जवाब में, अधिकारी ने कहा कि आईईडी सामग्री अच्छी तरह से पैक की गई थी और भारतीय क्षेत्र में इसे कोई उठाने वाला था, जिसके बाद इसमें विस्फोट किया जाता।

 

उन्होंने बताया, ‘‘हम उस व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोई उसे लेने नहीं आया।’’ एडीजीपी ने कहा कि जेईएम और एलईटी आतंकी हमले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में अपने सदस्यों के लिए हथियारों को भेज रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में करीब 24-25 ऐसे ड्रोन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से यह जानकारी मिली। अधिकारियों के मुताबिक, सीमा के सात से आठ किलोमीटर के भीतर ड्रोन उड़ान भर रहा था।

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

एनकाउंटर : राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुनर्निर्माण : गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान : पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

आतंक से लोहा : पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

नापाक हरकत : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

आतंक का सफाया : कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

क्रैश लैंडिंग : सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

कुदरत का कहर : बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

VIDEO POST

View All Videos
X