Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जम्मू: हवाई अड्डे के वायुसेना वाले क्षेत्र में दो विस्फोट, जांच एजेंसियां अलर्ट

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 27, 2021 16:53 PM IST
जम्मू: हवाई अड्डे के वायुसेना वाले क्षेत्र में दो विस्फोट, जांच एजेंसियां अलर्ट

जम्मू, 27 जून। जम्मू में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डे के वायुसेना के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से में रविवार तड़के लगातार दो विस्फोट हुए। भारतीय वायुसेना इस बारे में जांच कर रही है कि क्या यह कोई आतंकी हमला था। इसके बाद से वायु सेना के अलावा देश की तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वहीं जांच अधिकारी हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में विस्फोटक गिराने में ड्रोन के संभावित इस्तेमाल की भी पड़ताल कर रहे हैं। इस हवाई प्रतिष्ठान में वायुसेना की विभिन्न संपत्तियां हैं।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट तड़के एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ। इससे हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई। इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है और दूसरा विस्फोट पांच मिनट बाद जमीन पर हुआ। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट में वायुसेना के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से विस्फोटों के संबंध में बात की।

 

 

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया कि जम्मू वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के कम तीव्रता वाले दो विस्फोट होने की सूचना मिली। इनमें से एक विस्फोट में एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ। वायुसेना ने कहा कि किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। असैन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में वायुसेना स्टेशन में आज हुई घटना के बारे में वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।’

 

 

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटों में आतंकवादी नेटवर्क की संभावित संलिप्तता समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को विस्फोटों के बारे में अवगत कराया गया है। वायुसेना प्रमुख शनिवार से बांग्लादेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले, रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि ‘जम्मू में वायुसेना स्टेशन में धमाके की खबर मिली है। इसमें कोई जवान हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई साजो-सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। जांच चल रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।’

 

 

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को कुछ ही मिनटों में सील कर दिया। सूत्रों ने बताया कि हवाई प्रतिष्ठान में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। वायुसेना, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सहित विभिन्न एजेंसियों की जांच टीम भी हवाई प्रतिष्ठान पहुंच गई हैं। जम्मू हवाई अड्डा एक असैन्य हवाई अड्डा है। जम्मू हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि विस्फोट के कारण उड़ानों के परिचालन में दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जम्मू से आने-जाने वाली उड़ानों का तय कार्यक्रम के मुताबिक परिचालन हो रहा है।

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

एनकाउंटर : राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुनर्निर्माण : गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान : पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

आतंक से लोहा : पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

नापाक हरकत : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

आतंक का सफाया : कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

क्रैश लैंडिंग : सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

कुदरत का कहर : बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

VIDEO POST

View All Videos
X