Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, सेब के दाम अडानी के कंट्रोल में: राहुल  

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, May 26, 2024 21:23 PM IST
मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, सेब के दाम अडानी के कंट्रोल में: राहुल   

नाहन(सिरमौर), 26 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज सिरमौर जिला के नाहन में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चारों लोकसभा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मैं और प्रियंका दिल्ली में आपके सिपाही हैं और हिमाचल प्रदेश की आवाज़ को दिल्ली में बुलंद करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में आपदा आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की। प्रदेश में आपदा से 22 हजार परिवार प्रभावित हुए और केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया। नुकसान से 9000 करोड़ रुपए भी अभी तक केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को नहीं दिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी और मीडिया की पार्टनर्शिप के कारण हिमाचल के सेब बाग़बानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। मोदी ने सेब स्टोरेज का सारी फैसिल्टी एक आदमी को दे दी है और वह सेब के दाम को कंट्रोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र देश के 20-25 लोगों के लिए काम कर रहे हैं। देश के सात एयरपोर्ट अडानी की कंपनी को दे दिए गए हैं और हथियार बनाने का काम भी अडानी की कंपनी कर रही है। पूरा देश जानता है कि जब तक मोदी सत्ता में है तब तक अडानी की कंपनी मुनाफ़ा कमाएगी। 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के मात्र 22 लोगों को करोड़पति बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में उनका 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया गया है, लेकिन किसान का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सेब के दाम, किसानों और मज़दूर की समस्याओं की चर्चा नहीं करता, बल्कि अडानी की शादी दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 22 लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं और बाक़ी का देश देखता रह जाता है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर करोड़ों छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया और ग़लत जीएसटी लागू किया। 

 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर हर गरीब महिला के खाते में एक साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी। सरकारी क्षेत्र में 30 लाख नौकरियाँ देंगे और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए करेंगे। इसके साथ ही ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी पक्की का अधिकार देंगे, जिसके तहत सरकारी कंपनियों, संस्थानों में उन्हें रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं की आय दोगुनी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्री गिफ्ट नहीं है, बल्कि लोगों का अधिकार है, जिसे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिया जाएगा। 

 

उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आवाज़ है और भाजपा उस संविधान पर हमला कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मज़बूती के साथ भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान कोई मामूली किताब नहीं है, बल्कि इसकी सोच हज़ारों साल पुरानी है और यह किताब देश की आवाज़ है। 

 

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिमला से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 

 

वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा: सीएम

 

सिरमौर जिला के नाहन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा जनता के वोट को अधिकार को ख़रीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस पार्टी ने देशवासियों को वोट का अधिकार दिया, लेकिन अब भाजपा वोटों का सौदा करना चाहती है। इसलिए जन भावनाओं का सौदा करने वाली पार्टी को एक जून को सबक़ सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब प्रदेश की जनता लड़ेगी क्योंकि यह चुनाव भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। केवल जनता ही धनबल को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी, सत्य और असत्य तथा धर्म और अधर्म के बीच है। लेकिन अंत में जीत ईमानदारी और सत्य की होगी, यह तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब वोट से सत्ता हासिल नहीं कर पाई, तो उसने नोटों के दम पर कुर्सी हथियाने का प्रयास किया और छह विधायकों को राजनीतिक मंडी में ख़रीदा। 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मेरे नेता कहकर संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके आदेश का पूरा पालन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए 4500 किमी की भारत जोड़ो यात्रा की, जो देश के एक प्रधानमंत्री के पुत्र और एक प्रधानमंत्री के पोते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम परिवार से राजनीति में आए एक व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया और  सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का रोज़गार मिलना चाहिए और महिलाओं को सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन दी। महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देकर हर साल उनके खाते में 18000 रुपए की राशि डाली जा रही है। विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है और अनाथ बच्चों की देखरेख, शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठा रही है। क्या यह गुनाह है ?

 

मुख्यमंत्री ने शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को भारी बहुमतों से जिताने की अपील की और कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें और विधानसभा उपचुनाव की सभी छह सीटें कांग्रेस पार्टी अवश्य जीतेगी। 

 

कोर्ट में हाटी समुदाय के मामले की मज़बूती से की जाएगी पैरवी: सीएम

संबोधन : कोर्ट में हाटी समुदाय के मामले की मज़बूती से की जाएगी पैरवी: सीएम

3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, 3000 की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

शुभारंभ : 3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, 3000 की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

सीएम बोले नई खनिज नीति से लगेगा अवैध खनन पर अंकुश, शिलाई में 110 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास

घोषणा : सीएम बोले नई खनिज नीति से लगेगा अवैध खनन पर अंकुश, शिलाई में 110 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास

सीएम ने सिरमौर के 1388 आपदा प्रभावित परिवारों को 9.88 करोड़ रुपए पुनर्वास राशि आवंटित की

आपदा राहत : सीएम ने सिरमौर के 1388 आपदा प्रभावित परिवारों को 9.88 करोड़ रुपए पुनर्वास राशि आवंटित की

मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी

शिलान्‍यास : मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी

राज्यपाल ने माता श्री रेणुका जी मंदिर में की पूजा अर्चना

: राज्यपाल ने माता श्री रेणुका जी मंदिर में की पूजा अर्चना

मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर महिला को ले गया जंगल और किया दुष्‍कर्म

वारदात : मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर महिला को ले गया जंगल और किया दुष्‍कर्म

चुनाव के दिन ड्राई-डे के बावजूद नाहन में पकड़ी गईं शराब की 301 बोतलें

कार्रवाई   : चुनाव के दिन ड्राई-डे के बावजूद नाहन में पकड़ी गईं शराब की 301 बोतलें

VIDEO POST

View All Videos
X