Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 16, 2023 18:32 PM IST
मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी

पांवटा साहिब(सिरमौर), 16 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन मंजिला भवन में सभी मूलभूत सुविधाओं के सृजन का प्रावधान है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला के सराहां में ‘शी हाट’ की तर्ज पर निर्मित किया जाने वाला यह हाट क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों विशेष कर महिलाओं को अपने हस्तशिल्प तथा खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सिरमौरी हाट में स्थानीय ग्राम पंचायत तथा आसपास के क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि हाट में सिरमौर जिला के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे जिससे पर्यटकों को क्षेत्र की समृ़द्ध जीवनशैली को जानने और समझने के अवसर भी प्राप्त होंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम को ब्रांड के तौर पर देश-विदेश में स्थापित करने के लिए इसका नाम बदलकर हिमक्राफ्ट किया गया गया है। इसके उपरान्त मीडिया के प्रतिनिधियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दुबई में निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने निवेशकों को राज्य में ऊर्जा, पर्यटन तथा हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण मित्र निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है ताकि प्रदेश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को भी कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा की दुबई के निवेशक आगामी जनवरी माह में हिमाचल आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। सरकार के इन प्रयासों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी सराहा जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक सुख राम चौधरी, विनय कुमार, अजय सोलंकी, पूर्व विधायक किरनेश जंग, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रूपेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश सचिव अवनीत सिंह लांबा तथा दयाल प्यारी, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, अन्य कांग्रेस पदाधिकारी तथा पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित थे।  

 

कोर्ट में हाटी समुदाय के मामले की मज़बूती से की जाएगी पैरवी: सीएम

संबोधन : कोर्ट में हाटी समुदाय के मामले की मज़बूती से की जाएगी पैरवी: सीएम

3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, 3000 की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

शुभारंभ : 3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, 3000 की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, सेब के दाम अडानी के कंट्रोल में: राहुल   

जनसभा : मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, सेब के दाम अडानी के कंट्रोल में: राहुल  

सीएम बोले नई खनिज नीति से लगेगा अवैध खनन पर अंकुश, शिलाई में 110 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास

घोषणा : सीएम बोले नई खनिज नीति से लगेगा अवैध खनन पर अंकुश, शिलाई में 110 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास

सीएम ने सिरमौर के 1388 आपदा प्रभावित परिवारों को 9.88 करोड़ रुपए पुनर्वास राशि आवंटित की

आपदा राहत : सीएम ने सिरमौर के 1388 आपदा प्रभावित परिवारों को 9.88 करोड़ रुपए पुनर्वास राशि आवंटित की

राज्यपाल ने माता श्री रेणुका जी मंदिर में की पूजा अर्चना

: राज्यपाल ने माता श्री रेणुका जी मंदिर में की पूजा अर्चना

मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर महिला को ले गया जंगल और किया दुष्‍कर्म

वारदात : मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर महिला को ले गया जंगल और किया दुष्‍कर्म

चुनाव के दिन ड्राई-डे के बावजूद नाहन में पकड़ी गईं शराब की 301 बोतलें

कार्रवाई   : चुनाव के दिन ड्राई-डे के बावजूद नाहन में पकड़ी गईं शराब की 301 बोतलें

VIDEO POST

View All Videos
X