Thursday, May 09, 2024
BREAKING
सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम
 

हिमाचल दौरे पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के एशिया प्रमुख

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, June 21, 2022 20:31 PM IST
हिमाचल दौरे पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के एशिया प्रमुख

शिमला, 21 जून। अंतरराष्‍ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के एशिया प्रमुख उदया रेग्मी ने प्रदेश में अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्यपाल को अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की सहायता से की जाने वाली गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

 

उन्होंने व्यावसायिक तथा सामुदायिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी बल दिया ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। राज्यपाल ने उनके सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों को और गति देने की आवश्यकता है तथा इसमें अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन के नालागढ़ में शीघ्र ही रेड क्रॉस ब्लड बैंक खोला जाना है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस द्वारा उपकरण व एक ब्लड कलेक्शन वैन भेंट की जानी है, जो कि सराहनीय है। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि ऊपरी हिमाचल के लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं के लिए शिमला का रूख करते हैं, इसलिए यहां पर डायलिसिस की सुविधा होना आवश्यक है। 

 

इसके उपरान्त, उदया रेग्मी ने ओक ओवर शिमला में अध्यक्ष अस्पताल कल्याण अनुभाग व सदस्य राष्ट्रीय प्रबन्ध समिति, नई दिल्ली, डॉ. साधना ठाकुर से भी भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की। डॉ. साधना ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की सराहना करते हुए कहा कि फेडरेशन द्वारा समय-समय पर हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस को सहायता प्रदान की जाती रही है, जिसमें कोविड-19 में संकटकाल के दौरान मास्क, स्वच्छता किट, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, साबुन इत्यादि प्रदान करना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा इस संस्था द्वारा इस वर्ष एक एडवांस लाइफ सपोर्ट वैन व एक बेसिक लाइफ सपोर्ट वैन प्रदान की गई है। 

 

रेग्मी 22 जून को शिमला से मण्डी के लिए रवाना होंगे व जिला रेड क्रॉस बिलासपुर की गतिविधियों का अवलोकन कर 23 जून को उनका मण्डी जिला रेड क्रॉस का दौरा प्रस्तावित है। वह नालागढ़ में तैयार हो रहे ब्लड बैंक का भी निरीक्षण करेंगे।  बैठक में उनके साथ हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस के सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अस्पताल कल्याण अनुभाग मधु सूद व मानद सचिव अस्पताल कल्याण अनुभाग डॉ. किमी सूद भी उपस्थित थीं।

 

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

VIDEO POST

View All Videos
X