Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद का सामूहिक रूप से मुकाबला करें बिम्स्टेक सदस्य देश: जयशंकर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, March 29, 2022 17:05 PM IST
आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद का सामूहिक रूप से मुकाबला करें बिम्स्टेक सदस्य देश: जयशंकर

कोलंबो, 29 मार्च। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्स्टेक) के सदस्य देशों को आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला सामूहिक रूप से करना चाहिए। जयशंकर ने विशेष रूप से संपर्क, ऊर्जा और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को तेज करने एवं इसे विस्तार देने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

 

कोलंबो में 18वीं बिम्स्टेक मंत्रिस्तरीय बैठक में जयशंकर ने यह भी कहा कि बंदरगाह केंद्रों, नौका सेवाओं, तटीय जहाजरानी, ग्रिड कनेक्टिविटी और मोटर वाहनों की आवाजाही पर सहयोग महत्वपूर्ण है। जयशंकर सोमवार को कोलंबो पहुंचे और उन्होंने श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत द्वारा आर्थिक राहत पैकेज देने के बाद से यह श्रीलंका की उनकी यह पहली यात्रा है।

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद, अंतरराष्ट्रीय अपराध, साइबर हमले और मादक पदार्थ तस्करी का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘विशेष रूप से संपर्क, ऊर्जा और समुद्री सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और उसे विस्तार देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।’

 

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘इस उद्देश्य के लिए सक्रिय व्यापार सहयोग और साझा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करेंगे। बंदरगाह केंद्रों, नौका सेवाओं, तटीय जहाजरानी, ग्रिड कनेक्टिविटी और मोटर वाहनों की आवाजाही पर सहयोग प्रमुख हैं।’ उन्होंने आतिथ्य सत्कार के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री प्रो. जी. एल. पेइरिस को धन्यवाद दिया।

 

जयशंकर ने कहा कि उन्हें बुधवार को शिखर सम्मेलन में ‘चार्टर और मास्टर प्लान’ को अपनाए जाने की उम्मीद है। भारत और श्रीलंका के अलावा बिम्स्टेक के बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान सदस्य हैं। बिम्स्टेक समूह के अध्यक्ष के रूप में श्रीलंका शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिम्स्टेक समूह के डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें सदस्य देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

उपलब्‍धि : पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

फरमान : तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

टकराव : इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

समारोह : कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

कमबैक : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

घड़ियाली आंसू : पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

मारपीट की : अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

फैसला : भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

VIDEO POST

View All Videos
X