Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, August 25, 2022 17:23 PM IST
भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

वाशिंगटन, 25 अगस्त। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन पर एक ‘‘प्रक्रियात्मक मतदान’’ के दौरान रूस के खिलाफ बुधवार को पहली बार मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस दौरान वीडियो-टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

 

रूस की सेना ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसके बाद से यूक्रेन के मामले पर भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया है। अभी तक नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के मामले से बचता रहा है, जिससे अमेरिका समेत पश्चिम देश नाखुश हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंध लगाए हैं।

 

भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की निंदा नहीं की है। नई दिल्ली ने रूस और यूक्रेन से कूटनीति एवं वार्ता के मार्ग पर लौटने की कई बार अपील की है और दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने के सभी कूटनीतिक प्रयासों में सहयोग व्यक्त किया है। भारत दो साल के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य है। उसका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होगा।

 

सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन की स्वतंत्रता की 31वीं वर्षगांठ पर छह महीने से जारी युद्ध की समीक्षा के लिए बुधवार को एक बैठक की। जैसे ही बैठक शुरू हुई, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली ए नेबेंजिया ने वीडियो टेली-कॉन्फ्रेंस द्वारा बैठक में जेलेंस्की की भागीदारी के संबंध में एक प्रक्रियात्मक वोट कराने का अनुरोध किया। इसके बाद इसके पक्ष में 13 सदस्यों ने वोट किया, जबकि रूस से इस निमंत्रण के खिलाफ मत दिया और चीन ने वोट नहीं दिया।

पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

उपलब्‍धि : पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

फरमान : तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

टकराव : इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

समारोह : कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

कमबैक : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

घड़ियाली आंसू : पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

मारपीट की : अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे: जो बाइडन

ईद-उल-फितर पर बोले : दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे: जो बाइडन

VIDEO POST

View All Videos
X