Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 20, 2024 20:06 PM IST
तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

नालागढ़(सोलन), 20 जून। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री की तानाशाही की वजह से हो रहा है, जो भी हालत बने हैं उसके ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। जिस तरीक़े की बर्बरता उन्होंने विधायकों के साथ की उसकी वजह से केएल ठाकुर समेत अन्य विधायकों ने अपनी विधायकी से इस्तीफ़ा दे दिया। मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते हैं, चाहें निर्दलीय विधायक हो या  उनकी पार्टी के विधायक सभी उनके इस व्‍यवहार की चपेट में थे। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायक अपने लोगों के हितों के साथ रहेगा मुख्यमंत्री के निजी हितों के साथ नहीं।

 

उन्‍होंने कहा कि बीते कल ही पूरे प्रदेश ने देखा कि किस तरह कांग्रेस के नेता ने आरोप लगाए कि उन्हें आठ घंटे बंधक बनाकर मुख्यमंत्री ने अपनी बातें मनवाने की कोशिश की। विपक्ष सरकार की इस तानाशाही के ख़िलाफ़ शुरू से ही आवाज़ उठा रहा है। नालागढ़ में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी केएल ठाकुर के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री की तानाशाही के ख़िलाफ़ सरकार से आवाज़ उठी हो। इसके पहले कैबिनेट के मंत्री रोते हुए इस्तीफ़ा देने की घटना को पूरे प्रदेश ने देखा। कैबिनेट की बैठक से एक मंत्री रोते हुए बाहर निकल रहे हैं और दूसरे मंत्री उन्हें मनाते हुए अंदर ले जा रहे हैं। विधायक से लेकर पार्टी के नेता और अध्यक्ष तक सरकार के काम काज और विकास न करने को लेकर उंगली उठा रहे हैं। सुक्‍खू सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है, जिसे आज पूरे प्रदेश ने नकार दिया है। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में 68 में से 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। मुख्यमंत्री अपने हल्के की सीट पर लोस प्रत्‍याशी को लीड नहीं दिला पाए और हार गये। उन्‍होंने दावा किया कि मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा तीनों सीटें जीतेगी।

 

जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि नालागढ़ से आप सभी भाजपा को जिताते हैं तो बहुत जल्दी ही प्रदेश को इस तानाशाही से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में विकास के कामों पर ताला लगाने वाली, युवाओं, महिलाओं, किसानों, बाग़वानों से धोखा करने वाली कांग्रेस सरकार भी नहीं रहेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास के काम फिर उसी रफ़्तार से चलेंगे। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व संसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, लखविन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने में व्यस्त

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कोर्ट परिसर के पास दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की बेरहमी से हत्या हो रही है। बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस तरह की घटनाओं से देवभूमि की छवि ख़राब हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है। उनका सारा फोकस अपनी कुर्सी बचाने पाए है। प्रदेश के लोगों से उनके कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

 

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

आस्‍था और विकास : ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

लोकार्पण : संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

अग्रणी : मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

पत्रकारवार्ता : आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

उद्घाटन : मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

चुनाव प्रचार : कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

नामांकन : बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

जनसभा : मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X