Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, February 05, 2025 21:14 PM IST
मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

नालागढ़(सोलन), 05 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के दभोटा में उत्तर भारत के पहले एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि 9.04 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को एक वर्ष की समयावधि के भीतर इस परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को मार्च, 2026 तक देश के प्रथम हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि दभोटा हरित ऊर्जा संयंत्र प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा की सतत यात्रा में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रयासों से यह नवाचार पहल अक्षय और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हिमाचल को अग्रणी रूप से स्थापित करेगी। हरित ऊर्जा राज्य की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश सरकार ने 26 अप्रैल, 2023 को आयल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। जिसके तहत सौर ऊर्जा, जियो थर्मल ऊर्जा और कम्प्रेस्ड बायो गैस के विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के लिए विस्तृत आकलन के बाद दभोटा में 4 हजार वर्ग मीटर की भूमि का चयन किया गया है। राज्य की विस्तृत कार्य योजना के तहत हरित हाइड्रोजन पहल के रूप में यह परियोजना स्थाई ऊर्जा समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। यह संयंत्र इलेक्ट्रोलाइट के रूप में क्षारीय पोटाशियम हाइड्रोक्साइड घोल का उपयोग कर इलेक्ट्रोलाइसिस के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग से हाइड्रोजन का उत्पादन सुनिश्चित करेगा। इस विधि से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकीय तंत्र का निर्माण होगा।

 

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र की प्रतिदिन 423 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की क्षमता है जिसके लिए प्रति किलोग्राम हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए 13 लीटर पानी की आवश्यकता होगी। भूमिगत जल के रूप में ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। उत्पादन की प्रक्रिया के दौरान प्रति किलोग्राम हाइड्रोजन के लिए लगभग 52.01 यूनिट बिजली की खपत होगी। संयंत्र द्वारा वार्षिक 1,54,395 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में प्रगतिशील है।


इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा, राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी और विनोद सुल्तानपुरी, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल, हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक हरिकेश मीणा, निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शिवम प्रताप सिंह, इंडियन ऑयल लिमिटेड सीएमडी डॉ. रंजीत रथ, उपायुक्त मनमोहन शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

आस्‍था और विकास : ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

लोकार्पण : संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

पत्रकारवार्ता : आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

उद्घाटन : मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

चुनाव प्रचार : कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

हमला : तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

नामांकन : बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

जनसभा : मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X