Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, December 15, 2024 19:46 PM IST
मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

नालागढ़(सोलन),15 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व आसपास के क्षेत्रों के लिए 7.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने नालागढ़ के लिए 5.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सात टयूबवेल तथा नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल स्कीमों की उन्नयन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 5.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कोटला कलां पुल, 4.44 करोड़ रुपये की लागत से रेतार खड्ड पुल तथा 3.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भटौली खड्ड पुल सहित तीन पुलों की आधारशिला भी रखी।

 मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यहां विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे राज्य में समान विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दान की गई दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दानियों के उदार योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने इन परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नालागढ़ के लोगों के प्रति विशेष स्नेह है।


इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक राम कुमार, संजय अवस्थी तथा विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

आस्‍था और विकास : ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

लोकार्पण : संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

अग्रणी : मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

पत्रकारवार्ता : आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

चुनाव प्रचार : कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

हमला : तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

नामांकन : बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

जनसभा : मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X