Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बारिश से चंबा की 100 सड़कें बंद सैकड़ों वाहन फंसे, श्री मणिमहेश यात्रा स्थगित

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, August 20, 2022 17:33 PM IST
बारिश से चंबा की 100 सड़कें बंद सैकड़ों वाहन फंसे, श्री मणिमहेश यात्रा स्थगित

चंबा,20 अगस्त। भारी बारिश के चलते श्री मणिमहेश यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। उपायुक्त चंबा  डीसी राणा ने ये आदेश जारी करते हुए कहा है कि भारी बारिश के कारण जिला के मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ कई अन्य मार्ग को भी नुक्सान हुआ है। भरमौर-हड़सर मार्ग भी फ़िलहाल अवरुद्ध है।

 

उन्होंने बताया कि श्री मणिमहेश की ओर  यात्रा करना सुरक्षित नहीं है इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए मणिमहेश यात्रा आगामी 2 दिन के लिए स्थगित कि गई है। उपायुक्त ने  यात्रियों से प्रशासन के साथ सहयोग कि भी अपील कि  वे आगामी आदेशों तक  इंतज़ार करें।

 

उपायुक्त ने कहा कि भट्टियात व डलहौजी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण जान माल  का भी नुकसान हुआ है । जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिसमें एनएच 153ए और बाया जोत शामिल है। जिला में लगभग सौ सड़कें बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं।

 

इसमें सलूणी और भट्टियात क्षेत्र मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि बाधित संपर्क सड़क मार्गों की बहाली के लिए विभाग प्रयास कर रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश कार्य में बाधा बन रही है। उन्होंने कहा की इसके अलावा जिला में विद्युत विभाग के 290 ट्रांसफार्मर और जल शक्ति विभाग की लगभग 75 स्कीमें भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं।

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा के भटियात उपमंडल में देर रात हुए भूस्खलन के कारण वनेट  क्षेत्र के  चुडाना गांव में मलबे में दबने से पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई है जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया तथा प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन  डलहौजी,सिहुंता व चुवाड़ी के सभी शिक्षण संस्थानों को  लगातार बारिश के चलते आज बंद रखा गया है और उपनिदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा को यह निर्देश  दिए गए है कि जिन क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है वहां पर भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के मध्य नजर सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएं ताकि किसी भी प्रकार की हानि ना हो।

 

उपायुक्त ने यह भी कहा कि लाहडू से वाया सिहुंता द्रमण संपर्क सड़क मार्ग के प्रभावित होने के कारण पातका व अन्य स्थानों पर  श्री मणिमहेश के 300 के करीब बसों व अन्य छोटे वाहनों में फंसे हुए  हैं।  स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जा रही है।

 

उपायुक्त ने कहा की लगातार भारी बारिश होने के कारण नदी व नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी आगे भी कुछ दिनों में लगातार बारिश होगी उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नदी और नालों के किनारे ना जाएं ताकि किसी भी प्रकार की कोई जान माल की हानि ना हो। किसी भी आपात स्थिति में  जिला आपदा प्रबंधन के  टोल फ्री नंबर  1077 व  9816698166 पर कॉल कर सकते हैं।

 

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

आवाजाही बहाल : चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X