Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 26, 2025 18:27 PM IST
चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ
file photo of Sach Pass

चंबा, 26 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी को जिला से जोड़ने वाले चंबा-किलाड़ (साच पास) रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण 30 नवंबर 2024 से अवरूद्ध चंबा-किलाड़ (साच पास) मार्ग अब हल्के मोटर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।  

 

उन्होंने कहा कि हालांकि, साच पास पर मौसम की स्थिति अप्रत्याशित बनी हुई है और ग्लेशियरों के पिघलने से उत्पन्न होने वाले प्राकृतिक खतरों की संभावना को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है इसलिए उचित सुरक्षा उपायों और सावधानियों के साथ अब इस मार्ग पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 155 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पांगी तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उप मंडल तरैला स्थित किलाड़ की सिफारिश पर  तत्काल प्रभाव से चंबा-किलाड़ (साच पास) मार्ग को हल्के मोटर वाहनों के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में  दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं जिनके अनुसार बैरागढ़ और प्रेग्रां चेक पोस्ट प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के दौरान यातायात को नियंत्रित किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

उन्‍होंने बताया कि दोनों चेक पोस्टों पर वाहनों और यात्रियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। यह रिकार्ड प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (डीईओसी) के साथ सांझा किया जाएगा। साच पास की दोनों चेक पोस्टों पर वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच की जाएगी। नियामक प्राधिकरण द्वारा नियमित अंतराल पर वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा और उल्लंघन की स्थिति में चालान जारी किये जाएंगे।

 

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस: जयराम ठाकुर

प्रचार : पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस: जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X