Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मुख्यमंत्री ने नवाजे 21 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 14.77 करोड़ की पुरस्कार राशि दी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, December 05, 2024 17:26 PM IST
मुख्यमंत्री ने नवाजे 21 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 14.77 करोड़ की पुरस्कार राशि दी

शिमला, 05 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक 2022 में रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक, पैरा एशियन गेम्ज चीन-2023 में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्ड गेम्ज पुर्तगाल 2022 में रजत पदक हासिल किया था।


मुख्यमंत्री ने मंडी जिला से संबंध रखने वाले अजय कुमार को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की। अजय कुमार ने पैरा एशियन गेम्ज चीन 2023 में रजत पदक जीता था। उन्होंने सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को 33.32 लाख रुपये प्रदान किए। रितु नेगी ने एशियन गेम्ज चीन 2023 में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान होते हुए स्वर्ण पदक जीता था। रितु नेगी ने एशियन गेम्ज जकार्ता 2018 में भी रजत पदक जीता था।


उन्होंने सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी पुष्पा को भी 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। कुमारी पुष्पा एशियन गेम्ज चीन 2023 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थीं। सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी सुषमा शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। बिलासपुर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी निधि शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए। सोलन जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी ज्योति को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए।


मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्ज 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे ऊना जिला के कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज को 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने शिमला जिला की फेंसिंग खिलाड़ी ज्योतिका दत्ता को एशियन गेम्ज चीन 2023 और एशियन गेम्ज 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये प्रदान किये। उन्होंने बिलासपुर जिला की हैंडबाल खिलाड़ी कुमारी दीक्षा, कुमारी शालिनी ठाकुर, कुमारी प्रियंका ठाकुर, कुमारी निधि शर्मा, सोलन जिला की कुमारी मिताली शर्मा, कुमारी भावना और कुमारी मेनका को एशियन गेम्ज चीन, 2023 में हैंडबाल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3-3 लाख रुपये प्रदान किए।

उन्होंने मंडी जिला से संबंध रखने वाली कुमारी अंजलि देवी को पैरा एशियन गेम्ज चीन, 2023 में बोशिया पैरा खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

उन्होंने जिला शिमला की क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी रेणुका सिंह ठाकुर को कामनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में रजत पदक हासिल करने के लिए 13.32 लाख रुपये प्रदान किए। उन्होंने हमीरपुर जिला के विकास ठाकुर को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में भारोत्तोलन एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के आशीष कुमार को कामनवेल्थ गेम्स, 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने के लिए 5 लाख रुपये तथा हमीरपुर जिले के विजय कुमार ओलम्पियन (शूटिंग खिलाड़ी) को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पदमश्री अजय ठाकुर तथा खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया।

 

व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के संघर्ष को उचित मान-सम्मान दे रही है। राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है ताकि खिलाड़ी प्रोत्साहित हों और युवा खेलों के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखेगी।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज खिलाड़ियों का सम्मान उसी परिकल्पना को साकार कर रहा है क्योंकि पहले कोई खिलाड़ी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि सम्मान राशि में इतनी बढ़ोतरी हो सकती है। शारीरिक बाधाओं को पार कर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को आम खिलाड़ियों के बराबर आठ गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आज जब यह खिलाड़ी विदेशों में जाकर देश का नाम रोशन करते हैं तो हिमाचल प्रदेश भी विख्यात होता है।


उन्होंने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक तथा पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये के स्थान पर 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों तथा पैरा एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में वृद्धि करते हुए इसे 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि रजत पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये के स्थान पर 2.50 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये के स्थान पर 1.50 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये के स्थान पर 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये के स्थान पर 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त डाइट मनी के साथ-साथ यात्रा भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद खिलाड़ी रहे हैं इसलिए खेल और खिलाड़ियों की अनदेखी नहीं कर सकते। राज्य सरकार ने दूसरे बजट में खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने का फैसला भी लिया है।


उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंडर-17 और अंडर-19 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 150 रुपये जबकि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए 250 रुपये डाइट मनी दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर वर्तमान राज्य सरकार ने क्रमशः 400 और 500 रुपये किया है। वहीं अंडर-14 में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 120 रुपये जबकि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए 250 रुपये डाइट मनी दी जाती थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर क्रमशः 250 रुपये और 400 रुपये किया है।


वहीं खेल छात्रावासों में रहने वाले खिलाड़ियों को पहले 150 रुपये डाइट मनी दी जाती थी, लेकिन अब इन खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य से बाहर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 200 किमी की दूरी तक एसी थ्री टियर किराया और 200 किमी से अधिक की दूरी पर जाने वाले खिलाड़ियों को इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है, इसलिए कई परिवर्तन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची लेकिन वर्तमान सरकार पर देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता का पूरा आशीर्वाद है इसलिए कांग्रेस के विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 हो गई है।


युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है और आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बराबर आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भव्य स्तर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी प्रतिस्पर्धाओं में भी देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी नई खेल नीति के अनुसार बढ़ी हुई धनराशि प्रदान की जा रही है।


उन्होंने निषाद कुमार को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की खेलों के प्रति विशेष रुचि है और उनके कार्यकाल में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।


निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग विवेक भाटिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, एपीएमसी शिमला के चेयरमैन देवानंद वर्मा, उप-महापौर उमा कौशल, सचिव प्रियंका बसु, सहित अन्य गणमान्य और खेल जगत से जुड़े दिग्गज उपस्थित रहे।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X