Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल • हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर • 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को • कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर • भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा • कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर • मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन किया • बीबीएमबी एरियर जीत के लिए धर्मशाला में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत • बस खरीद में धांधली और हिमाचल ऑन सेल पर सीएम से मांगेगे जवाब: जयराम ठाकुर • भारतीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों और निवेश के अवसरों से जोड़े आईबीसीसीआई: राज्यपाल
 

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 16, 2026 17:18 PM IST
मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन किया

शिमला, 16 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का संवेदनशील एवं सारगर्भित वर्णन है। उनके जीवन के संघर्षों और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

श्री सुक्खू ने कहा कि इस पुस्तक में वर्णित किया गया है कि किस प्रकार सोनिया गांधी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच स्वयं को ढाला और साहस, धैर्य एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ विभिन्न कठिनाइयों पर जीत हासिल की। उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल, मजबूत व्यक्तित्व और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का परिचायक है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और उनकी जीवन यात्रा को समझने का अवसर प्रदान करती है। यह कठिन परिस्थितियों का साहस और धैर्य के साथ सामना करने की महत्वपूर्ण सीख भी देती है।

 

उन्होंने युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उनसे मिलने वाली सीख को समझना व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन के प्रति दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी एवं चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य थे।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

बैठक : कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

रोजगार : 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

आरोप : कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

शीतकालीन सत्र : भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर

हादसा : कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर

बीबीएमबी एरियर जीत के लिए धर्मशाला में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत

जश्न : बीबीएमबी एरियर जीत के लिए धर्मशाला में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत

बस खरीद में धांधली और हिमाचल ऑन सेल पर सीएम से मांगेगे जवाब: जयराम ठाकुर

शीतकालीन सत्र : बस खरीद में धांधली और हिमाचल ऑन सेल पर सीएम से मांगेगे जवाब: जयराम ठाकुर

X