Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल • हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर • 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को • कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर • भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा • कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर • मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन किया • बीबीएमबी एरियर जीत के लिए धर्मशाला में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत • बस खरीद में धांधली और हिमाचल ऑन सेल पर सीएम से मांगेगे जवाब: जयराम ठाकुर • भारतीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों और निवेश के अवसरों से जोड़े आईबीसीसीआई: राज्यपाल
 

42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, November 17, 2026 17:59 PM IST
42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

सोलन, 17 नवंबर। मैसर्ज़ तपन इंडस्ट्रीज, सोलन द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 06 पदों, टीम लीडर के 03 पदों, सर्विस मैनेजर के 01 पद, ड्राइवर के 02 पदों तथा इलेक्ट्रीशियन के 02 पदों सहित कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार, इंटीग्रेटेड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर, जटोली में हेल्पर एवं फिजियोथेरेपिस्ट के 03 पदों तथा वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, बद्दी में पंचकर्म थेरेपिस्ट के 25 पदों को भरने  के लिए   21 नवम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय), सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएगें।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि मैसर्ज़ तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में सेल्स एग्जीक्यूटिव, टीम लीडर, सर्विस मैनेजर, ड्राइवर एवं इलेक्ट्रीशियन के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन तथा बी.टेक मैकेनिकल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 01 से 02 वर्ष का अनुभव व आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर, जटोली में हेल्पर एवं फिजियोथेरेपिस्ट के पदों हेतु हेल्पर के लिए पांचवीं पास तथा फिजियोथेरेपिस्ट के लिए फिजियोथेरेपी में स्नातक की योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, बद्दी द्वारा पंचकर्म थेरेपिस्ट के 25 पदों को भरने हेतु 12वीं पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पहले 06 माह का पंचकर्म थेरेपिस्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

इस दौरान अभ्यर्थियों के रहने, खाने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, बद्दी द्वारा की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय), सोलन में 21 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

बैठक : कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

आरोप : कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

शीतकालीन सत्र : भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर

हादसा : कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन किया

बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन किया

बीबीएमबी एरियर जीत के लिए धर्मशाला में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत

जश्न : बीबीएमबी एरियर जीत के लिए धर्मशाला में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत

बस खरीद में धांधली और हिमाचल ऑन सेल पर सीएम से मांगेगे जवाब: जयराम ठाकुर

शीतकालीन सत्र : बस खरीद में धांधली और हिमाचल ऑन सेल पर सीएम से मांगेगे जवाब: जयराम ठाकुर

X