Saturday, October 24, 2026
BREAKING
• विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया • कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे • राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ • सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ • भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर • सीबीएसई स्कूलों में 600 जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए विभाग: सीएम
 

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, October 23, 2026 18:28 PM IST
मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

शिमला, 23 अक्‍तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला कुल्लू के मनाली में इस मैराथन का आयोजन मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 30 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। ग्रीन वॉरियर्सः यूथ इनिशेटिव फॉर ए ड्रग फ्री, फिट एण्ड क्लीन हिमाचल थीम पर इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।


इस मैराथन में चुनौतीपूर्ण 100 किलोमीटर रोहतांग पास अल्ट्रा चैलेंज, 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन तथा 10 और 5 किलोमीटर की मास रन श्रेणियों की दौड़ शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले साहसिक खेलों, इको-टूरिज्म तथा साहसिक पर्यटन के लिए विश्वस्तरीय गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।


मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मैराथन पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक कर नशे पर अंकुश लगाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रदेश सरकार आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।


इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रत्न तथा मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

संबोधन : विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

निर्यात : कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

प्रेरणा : राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

निशाना : सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

स्वीकृति : पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कार्रवाई : एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

आगाज : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

पलटवार : भाजपा को छोड़ अपनी पार्टी और सरकार संभालें सीएम सुक्‍खू: जयराम ठाकुर

X