Sunday, May 05, 2024
BREAKING
आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू
 

कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई चुनावी गारंटियां : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, December 24, 2023 17:36 PM IST
कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई चुनावी गारंटियां : जयराम ठाकुर

शिमला, 24 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चुनावी गारंटियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई हैं।  झूठी गारंटियां देने वाले इनके छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नेता तो घर बैठ गए हैं लेकिन हिमाचल की जनता को वोट बैंक की खातिर धोखा देकर इन्होंने हजारों करोड़ के बोझ तले दबने को विवश कर दिया है। एक साल में जो सरकार 14 हज़ार करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है वो आगे पांच वर्ष कितना बोझ हिमाचल पर डालने जा रही है उसका अभी से अनुमान लगाया जा सकता है। भाजपा अब तक तक चुप नहीं बैठेगी जब तक ये सरकार अपनी दी इन गारंटियो को पूरा नहीं करती। भाजपा आगे भी सदन के अंदर और बाहर कांग्रेस को इसकी याद दिलाती रहेगी। 

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधान सभा के शीतकालीन सत्र में सरकार से इन झूठी गारंटियों का जवाब देते नहीं बन पा रहा था। पूरी सरकार सत्र में असहज दिखी। भाजपा विधायक दल और पार्टी ने तय किया था कि सरकार को इनकी चुनावों में दी गारंटियां विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह याद दिलाई जाए जो इन्होंने एक वर्ष पूर्व सत्ता में आने से पहले जनता को दी थी। एक वर्ष बीत गया लेकिन अभी भी कोई गारंटी धरातल पर नहीं उतरी है। सबसे बड़ा छल इन्होंने महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों से किया है। कहा था पहली जनवरी से महिलाओं  के खाते में 1500 रुपए हर माह आयेंगे लेकिन एक साल इंतजार करते निकल गया। कहा था पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी क्षेत्र में पक्की नौकरी वाला रोजगार निकालेंगे लेकिन दूसरा वर्ष शुरू हो गया है। कहा था दूध 100 रुपए लीटर खरीदेंगे पर ये वायदा भी सिर्फ चुनावी निकला।

 

उन्होंने कहा कि यह वर्तमान सरकार का धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के रूप में दूसरा सत्र है। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र का गहना है और इसको हमें अच्छी स्पिरिट में आगे बढ़ाना चाहिए व प्रदेश के विकास में सभी को यथा-संभव अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की तकमियों को इंगित करने का है, चाहे वह सरकार को पसंद आये या न आये लेकिन यह विपक्ष की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में जो लोकतांत्रिक व्यवस्था है वह बहुत स्वस्थ और बेहतर है। उन्होंने पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों का भी अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को इस सदन में संजीदगी से उठाने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि सदन में विभिन्न विषयों पर बहुत ही सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच में नोकझोंक चलती रहती है लेकिन प्रदेशहित के सुझावों पर सरकार द्वारा अमल भी किया जाता है। 

 

 उपराष्ट्रपति का उपहास संवैधानिक पदों का अपमान 

 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा के बाहर संसद से निलंबित सांसदों द्वारा नुक्कड़ सभा में उपराष्ट्रपति के उपहास को संवैधानिक पदों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि बेशर्मी की हद देखिए कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी इस घटना का स्वयं वीडियो बना रहे थे और हंसते हुए विपक्षी सांसदों को ऐसा करने के लिए उकसा रहे थे जो बेहद हैरानी की बात है। 

 

 

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

प्रचार : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

बयान : मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

चुनाव प्रचार : देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

सियासत : उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

VIDEO POST

View All Videos
X