Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

चिंतपूर्णी में विभिन्न विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, July 19, 2022 16:56 PM IST
चिंतपूर्णी में विभिन्न विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

ऊना, 19 जुलाई।  माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर व इसके आसपास के क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को संबंधित विभागीय अधिकारी तय समय सीमा में पूरा करें तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। यह निर्देश उपायुक्त ऊना एवं चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिए।

 

बैठक में चिंतपूर्णी के लिए निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना, सीवरेज प्रणाली तथा फायर हाइड्रेंट स्थापित करने बारे विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि पेयजल योजना व सीवरेज प्रणाली के शेष निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूरा करें तथा कार्य गुणवत्ता पर विशेष बल दें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग सीवरेज कार्य पूर्ण करने के पश्चात इससे संबंधित क्षेत्र को लोक निर्माण विभाग को सौंपना सुनिश्चित करे, ताकि इन सड़कों व रास्तों की मुरम्मत कर वाहनों व श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रों के दौरान आने वाले श्रद्धालु के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में ऑडियो विजुअल सिस्टम स्थापित करने, मेलों के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने, आवश्यक पार्किंग स्थल विकसित करने के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्माणाधीन विकास कार्यों सहित भविष्य से जुड़ी अनेक परियोजनाओं गहन विचार विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी बलवंत सिंह पटियाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एच एल शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता होशियार सिंह, चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के एसडीओ राज कुमार जसवाल व वित्त अधिकारी शम्मी राज सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

VIDEO POST

View All Videos
X