Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बाबा माई दास सदन चिंतपूर्णी में आधुनिक संग्रहालय बनाने को कवायद शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, July 20, 2022 17:24 PM IST
बाबा माई दास सदन चिंतपूर्णी में आधुनिक संग्रहालय बनाने को कवायद शुरू

चिंतपूर्णी(ऊना), 20 जुलाई। मां चिंतपूर्णी के लाखों भक्तों को यहां पर आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट निरंतर प्रयास कर रहा है। मां छिन्नमस्तिका की श्रद्धा में सराबोर चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट एक संग्रहालय बनाने जा रहा है, जो आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा तथा श्रद्धालुओं को यहां आकर एक नया अनुभव प्राप्त होगा।

 

प्रस्तावित संग्रहालय में थ्री डी वॉक वे तैयार करने की योजना है, जिसमें श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन चिंतपूर्णी में ही कर पाएंगे। श्रद्धालुओं को थ्री डी वॉक वे में उसी धार्मिक स्थल पर उपस्थित होने का आभास होगा। संग्रहालय में प्रोजेक्टर, एनिमेशन तथा अन्य आधुनिक तरीकों से चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

 

मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा "संग्रहालय बनाने के लिए बाबा माई दास सदन का चयन किया गया है। इस भवन में चार हॉल हैं, जो आपस में जुड़े हैं और इनमें संग्रहालय स्थापित करने का विचार चल रहा है। सदन में पर्याप्त जगह है और आधारभूत ढांचा पहले से ही तैयार है। संग्रहालय के लिए इसमें इंटीरियर ही लगना है जिसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने कवायद शुरू कर दी है। यह संग्रहालय अपने आप में अदभुत एवं भव्य होगा, जहां आकर श्रद्धालुओं को आध्यात्म का एक नया अनुभव प्राप्त होगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ौतरी होगी।"

 

संग्रहालय में जाने के लिए एक तरफ से प्रवेश रखा जाएगा तथा दूसरी ओर से बाहर निकलने का रास्ता बनाया जाएगा। अंदर दाखिल होने के बाद श्रद्धालुओं को राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों व हिमाचल प्रदेश से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां रोचक ढंग से देखने को मिलेंगी। संग्रहालय के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर 20 अगस्त से पहले तैयार कर ली जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।

 

डीसी राघव शर्मा ने बताया कि डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे ट्रस्टियों व अन्य सभी हित धारकों के समक्ष रखा जाएगा और संग्रहालय के बेहतर निर्माण के लिए उनसे भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद इस परियोजना के निर्माण की प्रदेश सरकार से अनुमति ली जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संग्रहालय का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर माह तक संग्रहालय के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय चिंतपूर्णी मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर बनेगा।

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

VIDEO POST

View All Videos
X