Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नीतियां व कार्यक्रम तैयार कर रही हिमाचल सरकार: सुक्‍खू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, March 18, 2024 20:06 PM IST
जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नीतियां व कार्यक्रम तैयार कर रही हिमाचल सरकार: सुक्‍खू

नई दिल्‍ली/शिमला, 18 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक इसे देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वायदे किए थे, प्रदेश सरकार उनको पूरा करने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने जो गारंटी दी थी उनमें से अधिकतर पूरी की जा चुकी हैं और बाकी जल्दी ही धरातल पर होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी गारंटी के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सालाना 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत लगभग पांच लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। योजना के तहत फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि महिलाएं इस योजना का जल्द लाभ उठा सकें। इस योजना का पहला चरण फरवरी, 2024 से शुरू हुआ था। जिला लाहौल-स्पीति की महिलाओं व प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये सरकार द्वारा मिलने लगे।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकार आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि अपने वायदे के अनुरूप, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने कार्यभार सम्भालते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की। अब तक 1.15 लाख कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को चुना है। पुरानी पेंशन योजना में आए सभी कर्मचारी सामान्य भविष्य निधि के तहत आ गए हैं। लगभग 5,000 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन मिलनी आरम्भ हो गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी  स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। पहले चरण में 50 प्रतिशत उपदान पर ई-टैक्सी और दूसरे चरण में निजी भूमि पर 50 प्रतिशत उपदान पर 500 किलोवॉट तक के सोलर पैनल लगाने का किया प्रावधान किया गया है। तीसरे चरण में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना के तहत लगभग 36,000 किसान प्राकृतिक खेती से जोड़े जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाएगा जिससे विशेष रुप से गांवों के बच्चों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध पर एम.एस.पी. देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने गाय का दूध 45 रुपये प्रतिलीटर तथा भैंस का दूध का मूल्य 55 रुपये प्रति लीटर किया है।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X