Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

ग्रीन हिमाचल विज़न के साथ प्रदेश सरकार सत्त विकास को दे रही बढ़ावाः राजेश धर्माणी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 29, 2025 18:29 PM IST
ग्रीन हिमाचल विज़न के साथ प्रदेश सरकार सत्त विकास को दे रही बढ़ावाः राजेश धर्माणी

शिमला, 29 मार्च। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां इंस्टिटयूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) द्वारा ‘प्लानिंग स्टैटर्जीज फॉर प्लान्ड डवेल्पमेंट ऑफ हिली एरियाज़’ विषय पर आयोजित नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में सतत् विकास लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहचान हरित आवरण है। प्रदेश सरकार ग्रीन हिमाचल विजन के साथ सतत् विकास को बढ़ावा प्रदान कर रही है। समय के साथ-साथ प्रदेश में शहरों और कस्बों का स्वरूप बदला है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य भौगोलिक दृष्टि से देश के अन्य राज्यों से अलग है। हिमाचल प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से एक संवेदनशील राज्य है। इसके दृष्टिगत राज्य में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्नोक्रैट और प्लानर वास्तव में राष्ट्र के निर्माता हैं।


नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सतत् पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले। सरकार द्वारा इको टूरिज्म सोसायटी गठित की गई है जो इको टूरिज्म साइट्स का संचालन करेगी। सरकार ने इन गतिविधियों के माध्यम से आगामी पांच वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।


उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों के संचालन के साथ-साथ हवाई सेवाओं और रोप-वे की संभावनाओं को विस्तार प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे को विस्तार प्रदान कर रही है। शिमला शहर में यातायात की समस्या से निजात दिलाने और कार्बन फुट प्रिंट कम करने के लिए 1,546 करोड़ रुपये की 14.79 किलोमीटर लम्बी रोप-वे की शहरी परिवहन परियोजना को साकार रूप प्रदान किया जाएगा।


राजेश धर्माणी ने आईटीपीआई के विभिन्न प्रकाशनों और जीत कुमार गुप्ता द्वारा लिखित ‘मेकिंग हिल एरियाज ग्रेट प्लेसिस टू लिव’ किताब का विमोचन भी किया।

निदेशक टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग कमल कांत सरोच ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिले बहुमूल्य सुझावों से सतत् विकास के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी। आईटीपीआई के अध्यक्ष एन.के. पाटिल ने कहा कि शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में सुनियोजित विकास महत्त्वपूर्ण है। जीआई और ड्रोन टैक्नोलॉजी इस क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।  

आईटीपीआई के महासचिव वी.पी. कुलश्रेष्ठ ने मुख्यातिथि और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर आईटीपीआई के हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय चैप्टर के अध्यक्ष जनरल प्रदीप ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के टाउन प्लानर्ज, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।  

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X