Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पिथौरागढ़ के धारचूला में भारी बारिश से 3 मकान ढहे, कई लापता, 3 बच्चों समेत 5 शव मिले

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 30, 2021 17:27 PM IST
पिथौरागढ़ के धारचूला में भारी बारिश से 3 मकान ढहे, कई लापता, 3 बच्चों समेत 5 शव मिले

पिथौरागढ़, 30 अगस्त। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के एक गांव में भारी बारिश के दौरान तीन मकान ढहने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि जुम्मा गांव में रविवार देर रात हुई इस घटना में प्रभावित स्थल से तीन बच्चों के शवों को बरामद किया गया। इसमें कुल सात लोगों के बहने की बात सामने आई थी। इसके बाद चलाए गए अभियान में दो शव और बरामद किए गए हैं और बाकी दो लोगों की तलाश जारी है।

 

चौहान ने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि प्रभावित गांव दूरस्थ क्षेत्र में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि 'हमने हैलीकॉप्टर से गांव का हवाई सर्वेक्षण किया है और पुलिस और राजस्व टीमों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों को भी गांव में भेजा गया है जिससे वहां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा सके।' मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुम्मा गांव में भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में पता करने के लिए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी से बात की और उन्हें प्रभावित लोगों तक तत्काल हर संभव मदद पहुंचाने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन केंद्र में अधिकारियों के साथ एक बैठक कर ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाने के बारे में चर्चा की। प्रभावित क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत और बचाव कार्य संचालित करने के लिए एक हैलीपैड बनाया जा रहा है।

VIDEO POST

View All Videos
X