Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो किया, कर्नल अजय कोठियाल को सीएम प्रत्‍याशी घोषित किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, August 17, 2021 19:09 PM IST
केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो किया, कर्नल अजय कोठियाल को सीएम प्रत्‍याशी घोषित किया

देहरादून, 17 अगस्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल का नाम घोषित करने के बाद देहरादून शहर के बीचोंबीच एक रोडशो किया। प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हाल में अपने दूसरे दौरे में केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल और आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के साथ यहां शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौक से लेकर दिलाराम चौक तक रोडशो किया।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपने उम्मीदवार उतारती रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है ।

 

हांलांकि, जानकारों का कहना है कि इस बार आप के प्रयास काफी गंभीर लग रहे हैं और सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों की मौजूदगी के बीच उसने जनता के सामने तीसरा विकल्प पेश कर दिया है । उनका कहना है कि चुनावों में पार्टी की संभावनाएं बढाने के लिए उसने मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर दिया है ।

 

वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पिछले कुछ माह में कई बार उत्तराखंड आकर पार्टी कार्यकताओं से मिल चुके हैं वहीं केजरीवाल का भी पिछले दो माह में यह दूसरा दौरा है ।

VIDEO POST

View All Videos
X