Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मकर संक्रांति पर करोड़ों बार हुआ सूर्य नमस्कार 

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, January 14, 2022 18:16 PM IST
मकर संक्रांति पर करोड़ों बार हुआ सूर्य नमस्कार 

हरिद्वार, 14 जनवरी। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 75 करोड़ सूर्यनमस्कार आसन उत्सव की श्रृंखला में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर स्वामी रामदेव के साथ समूचे विश्व से 50 लाख से अधिक लोगों ने  डीडी न्यूज चैनल, आस्था टीवी,  इंडिया टीवी, फेसबुक समेत अन्य सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़कर विभिन्न स्थानों पर 5 करोड़ से अधिक बार सूर्य नमस्कार आसन का अभ्यास आनलाइन-ऑफलाइन किया। 

 

इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण हरिद्वार से, वैद्य राजेश कोटेजा आयुष सचिव दिल्ली, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य उपस्थित रहे।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप आयुष मंत्रालय भारत सरकार, पतंजलि योग पीठ, राष्ट्रीय योगासन खेल संघ NYSF, गीता परिवार  हर्टफुलनेस संस्था, एसव्यासा विश्वविद्यालय,  हरियाणा योग आयोग द्वारा संयुक्त रूप से आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर, वीर शहीदों के सम्मान में वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे 3 जनवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक, 75करोड़ सूर्यनमस्कार प्रकल्प में वेबसाइट www.75suryanamaskar.com  के माध्यम से पंजीकरण कर देश के सभी राज्यों से लाखो लोगों, संस्थानो  द्वारा प्रतिदिन करोड़ों सूर्य नमस्कार आसन कर राष्ट्रवंदना की जा रही है।

 

माँ भारती की यशोगाथा का परचम चहुंओर प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रगौरव राष्ट्रवन्दना के इस दिव्य अनुष्ठान में एलएन कैरियर इन्स्टिट्यूट, नवयोगा, डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी, भारत स्काउट गाइड संस्था के सहयोग से देश के कोने कोने से हजारों शैक्षणिक-गैरशैक्षणिक संस्थान प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

 

VIDEO POST

View All Videos
X