
चंबा, 05 अक्तूबर। हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद चंबा की हसीन वादियों में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 15 से 28 अक्तूबर तक जिला के आसपास और पांगी क्षेत्र में की जाएगी। इसकी अनुमति अतिरिक्त निदेशक फिल्म इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई है।
हॉलीवुड फिल्म निर्माता इस क्षेत्र की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने को लेकर उत्सुक हैं। उपयुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने कहा की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग जिला चंबा के लिए बड़ी उपलब्धि है। उपायुक्त ने फिल्म शूटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी आवश्यक कदम उठाने व सहयोग के लिए निर्देश जारी किए हैं।







