Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भाजपा ने चाय वाले को भी मैदान में उतारा, कुछ विधायकों के टिकट कटे तो मंत्रियों के क्षेत्र बदले

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, October 19, 2022 21:24 PM IST
भाजपा ने चाय वाले को भी मैदान में उतारा, कुछ विधायकों के टिकट कटे तो मंत्रियों के क्षेत्र बदले

शिमला, 19 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद भी प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को प्रत्‍याशियों को लेकर माथापच्‍ची करनी पड़ रही है। अभी तक दोनों ही राजनीतिक दल सभी 68 सटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा नहीं कर पाए हैं, मगर अभी प्रत्‍याशियों की जो सूचियां सामने आई हैं उनमें भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है।

 

बीजेपी ने बुधवार सुबह अपने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके एक हद तक अपनी तस्‍वीर साफ कर दी है। वहीं कांग्रेस अभी तक कई सीटों पर फैसला नहीं ले पाई है। कांग्रेस की पहली सूची में महज 46 सीटों पर ही प्रत्‍याशियों के नाम तय हो पाए हैं।

 

शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशशी संजय सूद

आज भाजपा की प्रत्‍याशियों की सूची आते ही सबेरे से ही राजनीति गर्मा गई थी। भाजपा ने कुछ मंत्रियों के विस क्षेत्र बदल दिए तो कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दी है। मंत्रियों में शिमला शहरी से सुरेश भारद्वाज का विस क्षेत्र बदला गया है। शिमला शहरी से टिकट में बड़ा फेरबदल करते हुए शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को कसुम्पटी से टिकट दिया है। वहीं शिमला शहरी से भाजपा ने चाय की दुकान करने वाले संजय सूद पर भरोसा जताया है। संजय सूद वर्तमान में भाजपा के कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। उनकी ओल्ड बस स्टैंड में चाय की दुकान है। संजय सूद ने पार्षद के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी।

 

वहीं नूरपुर से वन मंत्री राकेश पठानिया को भी इस बार अपने विस क्षेत्र से पलायन करना होगा। उन्‍हें भाजपा ने फतेहपुर विस क्षेत्र से पार्टी प्रत्‍याशी बना कर भेजा है। वहीं उनके विस क्षेत्र नूरपुर से उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वि रणवीर सिंह निक्‍का को पार्टी टिकट दिया गया है। निक्‍का काफी समय से भाजपा के टिकट के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। वे निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। उन्‍हें टिकट मिलने से उकने समर्थकों में खुशी की लहर है।

 

इन भाजपा विधायकों के के कटे टिकट

 

भरमौर से भाजपा प्रत्या शी डॉ. जनकराज

भाजपा की पहली सूची आते ही तीन मौजूदा विधायकों के टिकट कट गए हैं। इनमें भरमौर से जिया लाल कपूर, चंबा से पवन नैय्यर और धर्मशाला से विशाल नैहरिया के नाम प्रमुख हैं। भाजपा ने जिला चंबा की जनजातीय विस सीट भरमौर से न्‍यूरो सर्जन और आईजीएमसी के एमएस का पद छोड़ कर राजनीति में उतरे डॉक्‍टर जनक राज को भाजपा प्रत्‍याशी बनाया है। मूल रूप से होली तहसील के रहने वाले जनकराज ने अपने पेशे में खूब नाम कमाया है और पिछले कुछ माह से राजनीति में सक्रीय हो गए थे। इसके लिए उन्‍होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। नौकरी छोड़ने के बाद वे भरमौर विस क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रीय हो गए थे और ताबड़ तोड़ प्रचार अभियान छेड़ रखा था। उन्‍हें टिकट मिलने के चलते इस बार यहां से कांग्रेस प्रत्‍याशी को कड़ी टक्‍कर मिलने की संभावना है।

 

वहीं जिला चंबा की ही चंबा सदर सीट से भाजपा विधायक पवन नैय्यर का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह इंदिरा कपूर को भाजपा प्रत्‍याशी बनाया गया है। चंबा के मौजूदा विधायक पवन नैय्यर कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे और पहली बार विधायक बने थे। इसी तरह जिला कांगड़ा की धर्मशाला विस सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक विशाल नैहरिया का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह ओबीसी से संबंध रखने वाले राकेश चौधरी को टिकट दिया गया है। राकेश चौधरी निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर भी चुनाव लड़ चुके हैं और गैर गद्दी क्षेत्र से भारी जनमत हासिल करने के चलते भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। ज्ञात रहे कि धर्मशाला से किशन कपूर पहले ही सांसद के तौर पर मोदी सरकार का हिस्‍सा हैं। ऐसे में इस बार भाजपा ने चौधरी विरादरी की वर्षों से चली आ रही नेतृत्‍व देने की मांग को पूरा किया है। जिला कांगड़ा से ही ज्‍वाली के मौजूदा विधायक अर्जून सिंह का टिकट कट गया है। यहां से भाजपा ने संजय गुलेरिया को चुनाव मैदान में  उतर कर उल्‍टफेर किया है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X