Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में की वृद्धि: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 09, 2024 19:13 PM IST
प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में की वृद्धि: मुख्यमंत्री

शिमला, 09 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल प्रदेश को खेल भूमि बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के कोने-कोने से खेल प्रतिभाओं की खोज कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है।

राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार ने विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मिलने वाले डाइट मनी और यात्रा प्रावधानों में वृद्धि की है।

 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तरीय खेल आयोजनों के लिए 300 रुपये और खंड स्तरीय आयोजनों के लिए 240 रुपये किया गया है। प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपये किया गया है। इसके अतिरिक्त खेल छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियों को प्रारंभिक शिक्षा स्तर तक 250 रुपये तथा अन्यों को 400 रुपये की डाइट मनी का प्रावधान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वालों खिलाड़ियों को मिलने वाले यात्रा प्रावधानों मंे भी वृद्धि की है। इस सुविधा के अन्तर्गत 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए खिलाड़ियों को एसी-थ्री टियर रेल किराया तथा 200 किलोमीटर से अधिक यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के यह प्रयास दर्शाते हैं कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X