Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

एचपीटीडीसी ने पहली बार रिकॉर्ड 100 करोड़ टर्नओवर पार कियाः सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 30, 2025 18:01 PM IST
एचपीटीडीसी ने पहली बार रिकॉर्ड 100 करोड़ टर्नओवर पार कियाः सीएम

शिमला, 30 अप्रैल। वर्तमान प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक टर्नओवर हासिल कर मील पत्थर स्थापित किया है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान निगम के 78 करोड़ रुपये के वार्षिक लाभ की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा जैसी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद 107 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों और रेस्तरां के प्रभावी प्रबंधन, नियमित रख-रखाव और परिसंपतियों के सर्वोत्तम उपयोग के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीटीडीसी द्वारा अर्जित लाभ के फलस्वरूप निगम पिछले अढ़ाई वर्ष के दौरान पेंशनभोगियों को 41 करोड़ रुपये जारी किए हैं जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच वर्षों के दौरान केवल 26 करोड़ रुपये वितरित किए थे। उन्होंने अधिकारियों को निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में और अधिक सुधार लाने तथा उपयोग में नहीं लाई जा रही निगम की संपतियों को संचालन व मुरम्मत आधार पर निजी क्षेत्र में लीज पर देने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने एचपीटीडीसी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के मध्य एचपीटीडीसी के होटलों में राशन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हस्ताक्षरित हुए समझौता ज्ञापन की सराहना की।

  
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की और इन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि राज्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके और इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 2415 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है जिससे बेहतर पर्यटन अधोसंरचना, वे-साइड एमीनिटिज और अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने पर्यटन विभाग को स्थानीय लोगों को फूड वेन उपलब्ध करवाने और राज्य में स्थानीय पर्यटन मार्गों पर हॉपऑन, हॉपऑफ लग्जरी बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विभाग को मंडी जिला में शिवधाम के निर्माण कार्य तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए रेणुका झील क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के लिए हवाई संपर्क सुविधा के लिए हेलीपोर्ट का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, शिमला और भुंतर हवाई अड्डों की विस्तार परियोजनाओं की भी समीक्षा की ताकि राज्य में पर्यटकों को बेहतर हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध हो।

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, प्रधान सचिव देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X