Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे: जो बाइडन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, May 03, 2022 17:10 PM IST
दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे: जो बाइडन

वाशिंगटन, 03 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है यद्यपि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है। व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के मौके पर बाइडन ने यह बात कही।

 

बाइडन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज, दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी, उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।’’

 

इस कार्यक्रम में प्रथम महिला जिल बाइडन, मस्जिद मोहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम शरीफ और पाकिस्तानी गायिक एवं संगीतकार अरूज आफताब ने भी शिरकत की। बाइडन ने कहा कि ‘‘आज, हम उन सभी को याद करते हैं जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं, जिनमें उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों सहित वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी से पीड़ित हैं।’’

 

उन्होंने कहा कि ‘‘दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमज़ान और ईद मनाने का मौका मिला है।’’ बाइडन ने कहा कि ‘‘लेकिन साथ ही, हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि विदेशों में और यहां देश में बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) शामिल है।’’

 

समारोह के बाद एक ट्वीट में बाइडन ने कहा कि ‘‘जिल और मैं व्हाइट हाउस में आज रात ईद-उल-फितर का पर्व मनाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम दुनिया भर में यह पर्व मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ईद मुबारक।’’ इस बीच, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ डगलस(हैरिस के पति) और मैं ईद-उल-फितर मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं....ईद मुबारक।’’

 

 

पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

उपलब्‍धि : पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

फरमान : तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

टकराव : इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

समारोह : कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

कमबैक : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

घड़ियाली आंसू : पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

मारपीट की : अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

फैसला : भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

VIDEO POST

View All Videos
X