Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 25, 2024 17:57 PM IST
न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

शिमला, 25 सितंबर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा।

लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

न्यायमूर्ति राजीव शकधर



न्यायमूर्ति राजीव शकधर का जन्म 19 अक्तूबर, 1962 को हुआ। उन्होंने बी.कॉम. (ऑनर्स), सी.ए., एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की और 19 नवंबर, 1987 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। सिविल और कॉर्पोरेट मामलों के विशेषज्ञ न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने सिविल, संवैधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी, सेवा मामलों में सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत की। उन्हें 11 अप्रैल, 2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 अक्तूबर, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 11 अप्रैल, 2016 को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया तथा पुनः 15 जनवरी, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X