
चंबा, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में स्थित पवित्र स्थल श्री मणिमहेश की यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त डीसी राणा ने जरूरी दिशानिर्देा जारी किए हैं। इसके तहत भरमौर से हड़सर की ओर जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने चलते यहां आवागमन पर कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं।
उपायुक्त ने बताया कि भरमौर-हड़सर संपर्क सड़क के प्रंघाला नाला के पास मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की वजह से मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए भरमौर से हड़सर के बीच रात्रि 7 बजे के बाद सुबह 5:30 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहन अथवा पैदल यात्रा की अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया है।







