Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, January 18, 2023 19:00 PM IST
मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तार

ऊना, 18 जनवरी। उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्नमस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मास्टर प्लान के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि इस धार्मिक पर्यटक गणतंव्य को विश्व पर्यटक मानचित्र पर अंकित किया जा सके। यह जानकारी मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज इस सबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

 

उपायुक्त ऊना ने बताया कि नवनिर्वाचित सरकार ने सत्ता संभालते ही इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले सभी कार्यों को एक साल के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। राघव शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माधो का टीला नामक स्थान पर 1.84 करोड़ रूपये की लागत से एक समुदायिक भवन, बैठने के लिए खुला मैदान तथा शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यही नहीं चिंतपूर्णी के पुराना बस अड्डे पर 1.38 करोड़ रूपये की लागत से एक प्रतीक्षालय, एक बड़ा हाल, शौचालय ब्लाक तथा जूता घर के अलावा पीने के पानी की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

 

राघव शर्मा ने बताया कि मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी मुख्य सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर आधुनिक तकनीक की बड़े आकार की स्मार्ट एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी जिनके द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण सूचनाओं के साथ-साथ चिंतपूर्णी मंदिर इतिहास के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि चिंतपूर्णी में बाबा माई सदन से चिंतपूर्णी मंदिर परिसर तक दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों की आवाजाही के लिए मंदिर न्यास द्वारा ई-वाहनों का संचालन किया जाएगा ताकि चलने फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी के सुविधाजनक दर्शन हो सकें। मंदिर परिसर में सीमावर्ती क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए चिंतपूर्णी क्षेत्र में बिजली तारों को केवल में परिवर्तित कर सु-व्यवस्थित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शंभू बैरियर तथा माई सदन के समीप भव्य स्वागत द्वार बनाएं जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी स्थित बाबा माईदास सदन में 11.2 करोड़ रूपये की लागत से एक आधुनिक तकनीक युक्त संग्राहालय बनाया जाएगा जिसमें श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी मंदिर इतिहास द्वारा धार्मिक महत्व की अनेक जानकारियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए पैदल तथा दंडवत होकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग तथा एनएच के माध्यम से योजना बनाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सु-व्यवस्थित बनी रहे। उपायुक्त ने बताया कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा बाबा माईदास सदन में एक बड़ी क्षमता का सोलर पॉवर संयंत्र स्थापित किया जाएगा ताकि भविष्य में बिजली बिल को न्यूनतम किया जा सके।

 

उपायुक्त ने बताया कि नेशलन इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी (निफ्ट) के सहयोग से चिंतपूर्णी मंदिर की आकृति चिन्ह डिजाईन कर श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना के तहत भी माता चिंतपूर्णी मंदिर का प्रसारीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

 

इस अवसर पर एएसपी प्रवीण धीमान, सीएमओ डाॅ मंजू बहल, कार्यकारी एसडीएम अंब चिराग शर्मा, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी बलवंत पटियाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी एचएल शर्मा, अधिशाषी अभियंता जेएसवी संदीप चैधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत) कर्मचंद, मंदिर न्यास के सहायक नियत्रंक वित्त शमीराज भारद्वाज व अधिशाषी अभियंता राजकुमार जसवाल, ट्रस्टी शशि वाला, ऐश्वर्या शर्मा व अल्का संधू भी उपस्थित रहे।

 

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

VIDEO POST

View All Videos
X