Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना • विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सीएम ने दी श्रद्धांजलि • मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की • अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़ तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर • चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर • डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल, 2.13 लाख मामले प्रोसेस • हिमाचल की  जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर करने का मन बनाया: जयराम ठाकुर • कार हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत • 2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर • वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल निलाम, सरकार को सालाना मिलेगा 47.1 फीसदी राजस्‍व
 

विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, November 04, 2026 17:55 PM IST
विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

रामपुर(शिमला), 04 नवंबर। सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नंद लाल का आज शिमला ज़िला के रामपुर में उनके पैतृक गांव देओठी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नंद लाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही थे, जिन्होंने रामपुर क्षेत्र के लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वर्गीय नंद लाल बेहद सरल, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि नंद लाल प्रदेश विधानसभा में हमेशा गरिमा, मर्यादा और तार्किक ढंग से अपनी बात रखते थे, जो जनहित के मुद्दों और संसदीय परंपराओं के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंद लाल के निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक को खोया है। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सियासत : लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

जनसभा : मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़ तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

नो योर वोट : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़ तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

बयान : चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल, 2.13 लाख मामले प्रोसेस

सुशासन : डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल, 2.13 लाख मामले प्रोसेस

हिमाचल की  जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर करने का मन बनाया: जयराम ठाकुर

प्रेसवार्ता : हिमाचल की  जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर करने का मन बनाया: जयराम ठाकुर

कार हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत

दुर्घटना : कार हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत

2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर

संबोधन : 2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर

X