Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• हिमाचल की  जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर करने का मन बनाया: जयराम ठाकुर • कार हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत • 2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर • वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल निलाम, सरकार को सालाना मिलेगा 47.1 फीसदी राजस्‍व • 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्‍टॉफ की संख्‍या 70 फीसदी की जाएगी: सीएम • अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर • हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री • हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की • सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए एमओयू साईन
 

कार हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 31, 2026 17:25 PM IST
कार हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत

शिमला, 31 अक्‍तूबर। शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। शिमला जिले के रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी के पनू नाला के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में दरोटी निवासी महिला व उसका बेटा और तीन नेपाली महिलाएं शामिल हैं।

 

मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी गांव के रूप में हुई है। इनके अलावा नेपाल की नागरिक निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम की भी हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार महिला और उसका बेटा शनिवार सुबह कार में नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव लेकर जा रहे थे। तभी घुमावदार पहाड़ी पार करते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार नीचे गिरने की आवज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्‍जे में लिया और जरूरी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु तथा एक व्यक्ति के घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

हिमाचल की  जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर करने का मन बनाया: जयराम ठाकुर

प्रेसवार्ता : हिमाचल की  जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर करने का मन बनाया: जयराम ठाकुर

2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर

संबोधन : 2029 में मोदी फिर बनेंगे पीएम, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर

वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल निलाम, सरकार को सालाना मिलेगा 47.1 फीसदी राजस्‍व

रिकार्ड बोली : वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल निलाम, सरकार को सालाना मिलेगा 47.1 फीसदी राजस्‍व

31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्‍टॉफ की संख्‍या 70 फीसदी की जाएगी: सीएम

घोषणा : 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्‍टॉफ की संख्‍या 70 फीसदी की जाएगी: सीएम

अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

आरोप : अराजकता के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं राहुल गांधी: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

सुविधा : हिमाचल सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री

बस सेवा : दिवाली पर एचआरटीसी की 266 विशेष बसें चलेंगी: मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

बजट घोषणा : हिमाचल सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

X