Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कैसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रथ से मिले सीएम, कैंसर उपचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 10, 2023 18:07 PM IST
कैसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रथ से मिले सीएम, कैंसर उपचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली

नई दिल्‍ली/शिमला,10 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विकिरण एवं कैंसर विज्ञान (रेडिएशन एवं ऑन्कोलॉजी) विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रमुख तथा प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. रथ के साथ एक बैठक की।

प्रदेश में कैंसर के मामलों में वृद्धि दर देश के 0.6 प्रतिशत के मुकाबले 2.2 प्रतिशत है और उत्तर-भारत में इसके सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। बैठक में हिमाचल में कैंसर उपचार सुविधाओं एवं समग्र स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। औसतन लगभग 8500 मामले प्रतिवर्ष सामने आते हैं और विभिन्न कारणों से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश कैंसर मामलों का पता नहीं चल पाता।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर में केंद्र सरकार से वित्त पोषित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।

उन्होंने इस घातक बीमारी के प्रति जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया और इस दिशा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्याशालाएं आयोजित करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कैंसर के लिए अधिक जांच एवं इसकी पहचान की आवश्यकता पर बल दिया ताकि शुरूआती चरण में ही इस रोग का उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वस्थ भविष्य के दृष्टिगत किशोरियों के स्वास्थ्य टीकाकरण के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने की संभावना के बारे में भी चर्चा की।

डॉ. रथ ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि  50 प्रतिशत कैंसर रोगों का उपचार संभव है। उन्होंने कैंसर के उपचार की नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया ने और मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल के.एस. बांशटू भी बैठक में उपस्थित थे।

 

शिक्षा मंत्री ने धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री प्रधान ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X